मंदसौर जिलासीतामऊ

संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित नाहरगढ़ का किया निरीक्षण

ड्रोन से पेस्टिसाइड छिड़काव का देखा लाइव डेमो

मंदसौर। उज्जैन संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने आज प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित नाहरगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था द्वारा कृषकों के खेतों में ड्रोन के माध्यम से नैनो डीएपी, यूरिया एवं पेस्टिसाइड के छिड़काव का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। संभाग आयुक्त ने निकटवर्ती खेत में जाकर ड्रोन डेमोस्ट्रेशन का अवलोकन किया तथा इससे किसानों को होने वाले लाभ, समय एवं लागत की बचत के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सहकारी विभाग के सीईओ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संभाग आयुक्त द्वारा संस्था नाहरगढ़ के अंतर्गत संचालित इफको एमसी आउटलेट का भी निरीक्षण किया गया। संस्था द्वारा उक्त व्यवसाय से मात्र सात माह में 9.52 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया गया है। इसके साथ ही संस्था द्वारा विक्रय किए जा रहे अमूल ऑर्गेनिक उत्पाद (जैविक खाद) की उपयोगिता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर संभाग आयुक्त एवं जिला कलेक्टर ने डेली कलेक्शन कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही संभाग आयुक्त ने श्री कैलाशचंद्र पिता शिवनारायण, निवासी नाहरगढ़ को पशुपालन व्यवसाय हेतु आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना अंतर्गत 5 गाय क्रय के लिए 3.82 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त संस्था के कृषकों को वर्ष 2024-25 के लाभांश के चेक भी वितरित किए गए।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंदसौर द्वारा निरीक्षण के दौरान वर्ष 2024-25 के लाभ में से 19.71 लाख रुपये के लाभांश का चेक संभाग आयुक्त एवं बैंक की प्रशासक को प्रदान किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली, खाद वितरण व्यवस्था, लाइसेंस प्रक्रिया, ऑर्गेनिक उत्पाद एवं खाद भंडारण व्यवस्था का भी विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के पश्चात संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संभाग के अन्य क्षेत्रों के कृषकों एवं संबंधित व्यक्तियों को नाहरगढ़ सहकारी संस्था में प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा, ताकि आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक लाभ किसानों को मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}