नीमचमध्यप्रदेश

भगवान को मानो,मांगना बंद करोः कथावाचक हरिओम जी बेनेट

पड़दा / मातारुंडी गांव में आयोजित की जा रही भागवत कथा के दौरान भजनों का आनंद लेते श्रद्धालु

नीमच


दयासागर बालाजी समिति द्वारा आयोजित भागवत कथा मातारुंडी में आज 5वें दिन कथावाचक हरिओम जी बैनेट वालों ने बताया कि इंसान को भगवान से मांगना नहीं चाहिए केवल भगवान को मानना चाहिए यही दुख का कारण है कि लो
ग भगवान को नहीं मानते उनसे केवल मांगना शुरू कर देते हैं। मीरा ने भगवान कृष्ण को माना और उसमें समा गई भक्त प्रहलाद ने नारायण को माना तो प्रह्लाद का अग्नि
तूफान उसकी बुआ तक उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई और भगवान की भक्ति में कहां से कहां पहुंच गए। जो भक्त संसार में भगवान के सीवा कुछ भी नहीं चाहता है उसे जीवन में आनंद की ओर अंत में आनंदकंद कि प्राप्ति हो जाती है आज के समय में भक्त इसलिए दुखी है भगवान को मानता
नही ओर भगवान से मांगता है अगर आखरी तक आनन्द चाहते हो तो भगवान को मानो उनसे कुछ मत मांगो फिर देखना दुख की तो जड ही खत्म हो जायेगी हम में नहीं है हम है जो दुख में प्रसन्न होता है वह प्रभु प्रेमी होता है ओर जो सुख में प्रसन्न होता है वह माया प्रेमी होता है दुनिया अच्छी दिखना चाहिए और भगवान अच्छे लगना चाहिए। जीतना साधोगे जीवन में उतने साधु हो जाओगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}