
अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत महासभा मध्यप्रदेश का प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई
किशनगढ़ तालठाकुर शंभू सिंह तंवर
झारड़ा। अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत महासभा की प्रदेश एवं जिला खेल प्रतियोगिता प्रस्तावित धर्मशाला परिसर झारड़ा में सम्पन्न हुई जिसमे राजगढ़ आगर ,उज्जैन, गरोठ ,मंदसौर, रतलाम, ,नीमच जिले के बालक बालिका ने भाग लिया जिसमें बालक वर्ग में प्रथम रंजीतसिंह आगर द्वितीय कप्तानसिंह उज्जैन तृतीय वीरेंद्रसिंह गरोठ बालिका वर्ग प्रथम राधा आगर मनीषा राजगढ़ तृतीय सविता राजगढ़ ने प्राप्त किया । जिनको पुरुस्कार राशि और शील्ड प्रमाणपत्र समाज संघठन द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री प्रतापसिंह आर्य प्रदेश खेल प्रभारी भेरूसिंह आर्य प्रदेश महासचिव कमलसिंह सरावत प्रदेश सचिव अर्जुनसिंह परिहार राजगढ़,प्रधान सिंह शेरपुर खुर्द मंदसौर युवा जिलाध्यक्ष हरपालसिंह रतलाम जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह परिहार उज्जैन जिला अध्यक्ष भेरूसिंह बगडावत जिला महासचिव शम्भूसिंह तँवर श्यामसिंह चौहान युवा जिला अध्यक्ष प्रधानसिंह चौहान उज्जैन जिला खेल प्रभारी तूफ़ान सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष भगवानसिंह लक्ष्मणसिंह सागर सिंह मेरवान सिंह मंजितसिंह राम सिंह कृपाल सिंह कमलसिह दिलीप सिंह हाकमसिंह श्याम सिंह कार्यक्रम का संचालन प्रधानसिंह ने किया आभार जिला अध्यक्ष भेरूसिंह बगड़ावत ने किया ।


