शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पूतला दहन किया गया और  नारेबाजी की

शामगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पूतला दहन किया गया और  नारेबाजी की

शामगढ़। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरोध में रविवार को शामगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड से नीमचौक तक विरोध स्वरूप रैली घंटा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए रैली निकाली गई कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस शामगढ़ के कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मंत्री के हालिया बयानों और कार्यशैली से जनता में आक्रोश है और सरकार आमजन की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पेयजल, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग भी की और मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिसबल मौके पर तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}