रणायरा मे नवांकुर संस्था ने ’खेलो इंडिया’ और ’फिट इंडिया’ विज़न का आयोजन किया

रणायरा मे नवांकुर संस्था ने ’खेलो इंडिया’ और ’फिट इंडिया’ विज़न का आयोजन किया
मंदसौर। नवांकुर श्री श्री मां शक्ति सेवा संस्थान द्वारा मल्हारगढ विधानसभा के रणायरा गांव मे शासकीय माध्यमिक विघ्यालय मे सांसद खेल महोत्सव 2025 का सफल आयोजन हुआ। नवांकुर संस्था सचिव राधिका तिवारी ने बताया की म.प्र.जनअभियान परिषद जिला समन्वयक तृप्ती बैरागी के मार्गदशन एवं ब्लॉक समन्यक विनोद गौर के दिशानिर्देश मे क्षेत्रिय आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के ’खेलो इंडिया’ और ’फिट इंडिया’ विज़न के तहत युवाओं में खेल भावना और प्रतिभा को बढ़ावा देना था, जिसमें कक्षा 8वी तक के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, और पारंपरिक खेलों में हिस्सा लिया, यह आयोजन मा.वि.रणायरा क्षेत्र के लिए एक बड़ा आयोजन रहा, जहां विजेता प्रतिभागीयों को प्रमाण पत्र वितरीत किये गये। खेल आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनीधी, शाला के चैन सिंह जमरा प्रधान अध्यापक, सुमन व्यास अध्यापिका, शालिनी शर्मा अध्यापिका, कोमल पाटीदार अध्यापक, यशवंत बोराणा अध्यापक, इंदर सिंह बोराणा, राधेश्याम गोराना, पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री, राधिका तिवारी आदी मौजुद थे।



