इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 27 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

आज 27 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

 

27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1703 – इंग्लैंड और पुर्तगाल ने मेथुइन असेंटो व्यापार समझौता पर संधि की।

1825 – स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।

1861 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।

1911 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।

1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।

1939 – तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत। 

1945 – वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।

1945 – 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।

1949 – नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।

1960 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1961 – बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

1966 – दुनिया की सबसे लंबी गुफा ‘केव आॅफ स्वैलोज़’ की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।

1968 – चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।

1972 – उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।

1975 – झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।

1979 – अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।

1985 – यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।

2000 – आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।

2001 – भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय ।

2001 – लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।

2001 – संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन ‘उम्मा-ए-तामीर ए बो’ के खाते सील करने के आदेश दिये।2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।

2004 – भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।

2007 – रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।

2008 – वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।

2019 – पाकिस्तान के साथ हुए करगिल युद्ध का हीरो लड़ाकू विमान मिग-27 वायुसेना से रिटायर हुआ।

2019 – उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडु ने ओडिशा के बलांगीर में एल.पी.जी. बॉटलिंग प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया। 

2019 – चीन ने मंगल के लिए लॉन्‍च किया अपना सबसे भारी सैटेलाइट, 525 टन वजन ले जा सकेगा।

2020 – तुर्की के पूर्वी एलाजिग प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।

2020 – पाकिस्तानः बलूचिस्तान में कल देर रात हुए आतंकी हमले में 7 सैनिकों की मौत हुई।

2021 – कारगिल और लद्दाख में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।

2021 – पहला काशी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वाराणसी में शुरू हुआ।

2022 – सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पारित हुआ।

2022 – जैसलमेर के सम में ‘हेलीकॉप्टर जॉयराइड’ सेवा शुरू हुई।

2023 – कैबिनेट ने भारत और इटली के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते को तथा न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दी।

2023 – श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में पंडित जसराज संगीत समारोह – ‘पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह’ के 50 साल पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया।

2023 – भारत सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) / MLJK-MA को गैरकानूनी संगठन घोषित किया।

2023 – मध्य प्रदेश के गुना में एक बस में आग लगने से 10 लोग जिंदा जले जबकि 12 लोग झुलसे।

2024 – पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में एक निजी बस के बेकाबू होकर नाले में गिरने से ड्राइवर समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए।

2024 – जम्मू-कश्मीर में रात को धरती हिली, बारामूला में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए।

27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1140 – राजा रुद्रदेव के पुत्र खेतसिंह खंगार गढ़कुंडार के एक राजा थे। जिनका जन्म गुजरात में जूनागढ़ के शाही परिवार में हुआ।

1571 – जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ। खगोल शास्त्र से संबंधित उनके तीन नियम केपलर नियम के नाम से प्रसिद्ध है।

1797 – प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्जा गालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म हुआ।

1822 – फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।

1895 – उज्जवल सिंह – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।

1927- नित्यानंद स्वामी, उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।

1937 – भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म हुआ।

1940 – क्रिकेट के अंपायर डेविड शेपर्ड का जन्म हुआ। पूर्व बल्लेबाज शेपर्ड ने 282 प्रथम श्रेणी मैचों में 10,672 रन बनाए थे। इन्होंने रिकॉर्ड छह विश्व कप में अंपायरिंग की।

1942- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1965 – सलमान ख़ान, बॉलीवुड अभिनेता।

2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।

27 दिसंबर को हुए निधन👉

1923 – फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ।

1994 – मायरेम्बम कोइरेंग सिंह ( मोइरांग कोइरेंग) मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।

1998 – चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।

2007 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या हुई।

2013- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।

2019 – प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का मुंबई में निधन।

2019 – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और कर्नाटक के पूर्व कार्यवाहक राज्यपाल न्यायमूर्ति शनमुघ सुंदरम मोहन का निधन हुआ।

2020 – प्रख्यात नृत्य इतिहासकार और आलोचक सुनील कोठारी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

2021 – बिहार से लगातार सात बार राज्यसभा सांसद रहे महेंद्र प्रसाद (81) का तकरीबन 00:30 बजे निधन हुआ।

2022 – ओलंपिक एथलीट लुआन्न रायन (69) का निधन हुआ।

2023 – पूर्व अमेरिकी सीनेटर हर्ब कोहल (88) का निधन हुआ।

2023 – कोरियाई अभिनेता ली सुन ग्युन (48) का निधन हुआ।

2023 – अफ्रीकी लेखक और गीतकार म्बोंगेनी न्गेमा (68) का निधन हुआ।

2023 – मिजोरम के हिंदी साहित्यकार , लेखक और इतिहासकार, पद्म श्री दारछवना (87) का निधन हुआ।

2024 – मुंबई हमलों के गुनहगार हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की लाहौर के अस्पताल में मौत हुई।

27 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 गुरु श्री गोविन्द सिंह जयन्ती (प्राचीन परम्परानुसार)।

🌟 शहीदी सभा / जोड़ मेला जारी।

🌟 महाराजा श्री खेतसिंह खंगार जयन्ती।

🌟 प्रख्यात कवि मिर्जा गालिब जयन्ती।

🌟 अभिनेता सलमान खान जन्म दिवस।

🌟 श्री नित्यानंद स्वामी जयन्ती।

🌟 लांस नायक अल्बर्ट एक्का जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।

🌟 श्री मायरेम्बम कोइरेंग सिंह स्मृति दिवस।

🌟 ‘साहिबज़ादा दिवस’ (उ.प्र. , सिख गुरू गोबिन्द सिंह के चार ‘साहिबज़ादों’ और उनकी माता गुजरी के बलिदान की स्मृति में)।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}