मध्यप्रदेशरतलामराजनीति

कांग्रेस ने प्रदेश में 780 ब्लॉक अध्यक्षों के नामों का किया एलान, पिपलौदा दक्षिण में पटेल पिपलोदा उत्तर में चंद्रावत जावरा ग्रामीण में परमार को मिली जिम्मेदारी 

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

कांग्रेस ने प्रदेश में 780 ब्लॉक अध्यक्षों के नामों का किया एलान, पिपलौदा दक्षिण में पटेल पिपलोदा उत्तर में चंद्रावत जावरा ग्रामीण में परमार को मिली जिम्मेदारी 

रतलाम। देर रात मप्र कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के नामों का एलान कर दिया। जारी सूची में रतलाम जिला कांग्रेस के 15 ब्लॉक के नाम शामिल है। हाल ही में इंदौर में एक विवाह समारोह में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की थी। तब से ही यह राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे, दोनों नेता अपने समर्थकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलवाने का प्रयास कर रहे है। जारी सूची ने इस बात की पुष्टि कर दी। हालांकि रतलाम, मंदसौर और नीमच के मिलाकर 37 ब्लॉक में कांग्रेस ने सिर्फ एक मुस्लिम को पद दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सूची को जारी किया है। इसमें श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, सीधी, मऊगंज, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांडुर्ना, बेतुल, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, आगर, शाजापुर, देवास, खरगौन, बडवानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच जिले में ब्लॉक अध्यक्ष के नाम शामिल है।

नीमच में इनको दी जिम्मेदारी

सिंगोली में सत्तूलाल धाकड़, रतनगढ़ में शंभू चारण, जावद में महेंद्र सिसौदिया, जीरन में नरेंद्र सिंह राणावत, नीमच ग्रामीण दो में विनोद सिंह चौहान, नीमच ग्रामीण एक में बलवंत पाटीदार, नीमच शहर 2 में ओम दीवान, नीमच शहर 1 में महेंद्र लोक्स, रामपुरा में ईश्वर मुजावदिया, कुकडेश्वर में जसवंत सिंह चंद्रावत, मनासा में श्याम सोनी को ब्लॉक कांग्रेस की जिम्मेदारी दी मिली है।

मंदसौर में यह निभाएंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी

मंदसौर जिले में दलौदा में विनोद शर्मा, भानपुरा में वीरेंद्र सिंह हाड़ा, मेलखेड़ा में सुरेश धाकड़, गरोठ में महेश पाटीदार, शामगढ़ में किशोर सिंह सौंधिया, सुवासरा में राहुल जैन, नाहरगढ में जगदीश धनगर, सीतामऊ में हनुमंत सिंह राठौर, संजीत में सत्यनारायण पाटीदार, मल्हारगढ़ में विजेश मालेचा, मंदसौर ग्रामीण में विकास दशोरा, मंदसौर शहर में ईष्टा भाचावत को जिम्मेदारी दी है।

पार्षद पर किया भरोसा

रतलाम के पिपलौदा दक्षिण में राजेश पटेल, पिपलौदा उत्तर में नरेंद्र सिंह चंद्रावत, जावरा ग्रामीण में भेरूलाल परमार, सरवन में छगन भगौरा, रावटी में नरेंद्र गरवाल, बाजना में प्रकाश डामर, सैलाना में सुरेश डिंडोर, रतलाम शहर ब्लॉक नंबर 4 में मेहमूद शेरानी, ब्लाॅक तीन में बलराम शांतु गवली, ब्लॉक दो में प्रदीप राठौर, ब्लाॅक एक में पार्षद आशा रावत, नामली में ओमप्रकाश पाटीदार, रतलाम ग्रामीण में दीलिप कुमावत, बिलपांक में मंगल पाटीदार, मूंदड़ी में राकेश सोलंकी को जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}