इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 09 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 09 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

09 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1625 – हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।

1712 – गाडेबस्क की लड़ाई: स्वीडन ने डेनमार्क और सक्सनी को हराया।

1714 – तुर्क-विनीशियन युद्ध (1714-1718): तुर्क साम्राज्य ने वेनिस गणराज्य पर युद्ध की घोषणा की।

1738 – यहूदियों को ब्रेसलौ सिलेसिया से निष्कासित किया गया।

1747 – ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।

1758 – भारत में मद्रास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध आरंभ हुआ। भारत में ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच होने वाला ये सबसे खतरनाक युद्ध था।

1762 – ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।

1873 – हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।

1898 – बेलूर मठ की स्थापना हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।

1910 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।

1917 – जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।

1924 – हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।

1931 – जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।

1941 – चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1946 – संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।

1992 – प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।

1998 – रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया।

1998 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान सौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।

2000 – दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।

2001 – यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2001 – तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।

2002 – जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।

2003 – रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल।

2006 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।

2007 – पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।

2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।

2011- आग की लपटों और ज़हरीले धुएं से घिरे कोलकाता के एएमआरआई (आमरी) अस्पताल में ‘रम्या राजन’ और ‘पी.के. विनीथा’ ने मानवता और बहादुरी की अतुलनीय मिसाल पेश की। अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों ने आठ मरीज़ों को सुरक्षित निकाल लिया, पर एक अन्य मरीज़ को बचाने के प्रयास में उनकी मौत हो गई।

2012 – मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।

2013 – इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।

2018 – अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने राज्‍य में नए जिले शी योमी का उद्घाटन किया। 

2019 – विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने रूस को सभी बड़े खेल आयोजनों में हिस्सा लेने से चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

2019 – न्यूजीलैंड के व्हाइट आइलैंड पर अचानक ज्वालामुखी फट गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई तथा 18 अन्य जख्मी हो गए ।

2020 – फ्रांस ने इस्लामिक कट्टरवाद का मुकाबला करने के लिए नया बिल पेश किया।

2020 – जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ सद्भावना दौरे पर भारत आए।

2021 – DRDO ने स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर सिस्टम Pinaka-ER के एक्सटेंडेड वर्जन का राजस्थान के पोखरन में सफल परीक्षण किया।

2022 – राज्यसभा में भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया गया।

2022 – ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्यमों में त्वरित ऊर्जा दक्षता पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन किया।

2023 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इन्फिनिटी फोरम 2.0 को संबोधित किया‌।

2024 – PM मोदी ने राजस्थान में वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2024 का उद्घाटन किया जिसमें 32 से अधिक देशों के राजनयिक शामिल हुए।

2024 – PM मोदी ने पानीपत में बीमा सखी योजना लॉन्च की।

2024 – मुंबई के कुर्ला में BEST की बस ने कई लोगों को कुचल दिया। जिससे 7 लोगों की मौत व 49 घायल हुए।

09 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1484 – संत सूरदास – महान् कवि ( कन्फर्म नहीं)।

1742 – स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।

1825 – राव तुला राम – सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक हरियाणा के रेवाड़ी जिले से थे।

1870 – डाॅ. आई एस श्रुधर का वेल्लोर के अस्पताल में जन्म हुआ।

1889 – चन्द्रनाथ शर्मा – असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।

1902 – राब बटलर – पूर्व चांसलर ऑफ द एक्सचेकर।

1913 – होमाई व्यारावाला – भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।

1918 – कुशवाहा कान्त – भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।

1918 – ई. के. नायनार – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1929 – रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।

1929 – देवीदास ठाकुर – असम के पूर्व राज्यपाल।

1945 – शत्रुघ्न सिन्हा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता।

1946 – सोनिया गाँधी – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञा एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी।

1961 – आदित्य चौधरी ‘भारतकोश’ और ‘ब्रजडिस्कवरी’ के संस्थापक एवं प्रधान सम्पादक।

1981 – दीया मिर्ज़ा – भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री।

09 दिसंबर को हुए निधन👉

1761 – ताराबाई – शिवाजी की पुत्री।

1942 – गोविन्द सिंह राठौड़ भारतीय सैनिक थे जिन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध में विक्टोरिया क्रास प्रदान किया गया था।

1971 – महेन्द्रनाथ मुल्ला – भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।

1942 – डॉ द्वारकानाथ शान्ताराम कोटणीस एक भारतीय चिकित्सक थे।

1983 – शाह नवाज़ ख़ान – ‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी थे।

1997 – के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।

2000 – सचिन्द्र लाल सिंह – त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।

2007 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।

2009 – उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ, भारतीय तबला वादक।

2019 – दिल्ली से लापता पत्रकार अनुज गुप्ता का शव संदिग्ध हालातों में हरिद्वार से बरामद , मौत।

2019 – बिल गेट्स, टॉम क्रूज और जॉर्ज बुश को आइस बकेट चैलेंज के लिए प्रभावित करने वाले पीट फ्रेट्स का निधन।

2020 – मंगलेश डबराल – हिन्दी के प्रख्यात कवि, पत्रकार व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार।

2020 – फुटबॉल विश्व कप 1982 में इटली को चैंपियन बनाने वाले कप्तान पाओलो रोसी (64) का निधन हुआ।

2021 – न्यूजीलैंड क्रिकेट अंपायर ब्रायन एल्ड्रिज (81) का निधन हुआ।

2021 – अमेरिकी मोटरस्पोर्ट्स रेसिंग ड्राइवर Al Unser (82) का निधन हुआ।

2022 – ब्रिटिश अभिनेत्री रुथ मैडोक (79) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी फ्रैंक जॉन वाइचेक (52) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी कवि , लेखक, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और शिक्षक (योलांडे) “निक्की” जियोवानी (81) का कैंसर से निधन हुआ।

09 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री ई. के. नायनार (एरम्पाला कृष्णन नायनार) जयन्ती।

🔅 श्रीमती सोनिया गांधी जन्म दिवस।

🔅 श्री राव तुलाराम जयन्ती।

🔅 श्री सचिन्द्र लाल सिंह स्मृति दिवस।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस।

🔅 नरसंहार की रोकथाम और पीड़ितों के स्मरणोत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}