ज्योतिष दर्शन

आज 09 जुन 2026 मंगलवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

⚜️🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 09 जुन 2026 मंगलवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 09 जुन 2026 मंगलवार का पञ्चांग-

  • विक्रम संवत : 2082
  • मास : आषाढ़
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
  • दिन : मंगलवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
  • योग : प्रीति
  • नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा
  • करण : तैतिल
  • चंद्र राशि : मीन
  • सूर्य राशि : वृषभ
  • राहुकाल : 15:49 से 17:34
  • यमगंड : 10:35 से 12:20

चंद्रोदय और सूर्योदय का समय- 9 जून 2026
सूर्योदय का समय- 05:24
सूर्यास्त का समय-  19:16
चन्द्रोदय- 12:30
चन्द्रास्त- 11:09

आज के शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त (दिन का सबसे श्रेष्ठ समय): दोपहर 11:53 से दोपहर 12:49 तक।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:02 से सुबह 04:42 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:40 से दोपहर 03:36 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:17 से शाम 07:38 तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 
गुलिक काल- 12:20-14:04
यमगण्ड:08:52-10:36
राहुकाल:15:48-17:32

मंगलवार दिन का चौघड़िया
रोग – प्रातः 05:22 से 07:06
उद्वेग- प्रातः 07:06 से 08:51
चर – प्रातः 08:51 से 10:35
लाभ – प्रातः 10:35 से दोपहर 12:20
अमृत – दोपहर 12:20 से 02:04
काल – दोपहर 02:04 से 03:49
शुभ – अपराह्न 03:49 से सायं 05:33
रोग – सायं 05:33 से 07:18

मंगलवार रात्रि चौघड़िया

काल – सायं 07:18 से रात्रि 08:33
लाभ – रात्रि 08:33 से 09:49
उद्वेग – रात्रि 09:49 से 11:04
शुभ – रात्रि 11:04 से 12:20
अमृत – अर्धरात्रि 12:20 से 01:35
चर – रात्रि 01:35 से 02:51
रोग – रात्रि 02:51 से 04:06
काल – प्रातः 04:06 से 05:2

व्रत त्यौहार- आज ज्येष्ठ अधिकमास का बड़ा मंगलवार है, इसलिए आज हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें बूंदी का प्रसाद या लाल फूल चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें। अधिकमास में हनुमान जी की सेवा करने से मंगल और शनि जनित सभी दोष दूर होते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलती है और कर्ज से मुक्ति के मार्ग खुलते हैं।

{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}

आज 09 जुन 2026 मंगलवार का राशिफल

मेष राशि-

आपके लिए कल का दिन पारिवारिक जीवन में आनंद और खुशियों को लेकर आने वाला है। आप सुबह से दिन अपने काम को लेकर सजग रहेंगे जिसका आपको सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। मंगल का राशि में गोचर और चतुर्थ भाव में गुरु और शुक्र का संचार आपके जीवन में लाभ और अप्रत्याशित खुशी लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी

​वृषभ राशि-

आपके घर में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। पिता का सहयोग आपको विशेष रूप से मिलता रहेगा। कोई काम जो काफी समय से फंस रहा था वह पूरा हो सकता है। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारीवर्ग से विवाद से बचना होगा। किसी बात आपको चुभ सकती है, अपनी मर्यादा का ध्यान रखते हुए काम करें। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा।

​मिथुन राशि-

आपके लिए दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है। भावुकता पर काबू रखेंगे तो आपको फायदा होगा। वैसे आर्थिक पक्ष आपका संतुलित बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल और प्रेम बना रहेगा। आपको कुछ रचनात्मक काम करने का मौका मिल सकता है। संगीत और कला मे रुचि बढेगी।

​कर्क राशि-

आपके लिए कल मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आप चुनौतियों को पार पाने में सफल रहेगे। आर्थिक मामलों में आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। किसी सगे संबधी की आप मदद भी करेंगे। नौकरी मे आपको अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान के साथ ही साथ प्रबंधन क्षमता का भी फायदा मिलेगा। माता पिता से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है।

​सिंह राशि-

सिंह राशि के जातक कल यानी 9 जून के दिन अपनी सेहत का ध्यान रखें। थकान और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी करने से बचें। कुछ लोगों का व्यवहार अप्रत्याशित हो सकता है जिससे आपको परेशानी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम में आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए चतुर लोगों से सतर्क रहने में ही भलाई है।

​कन्या राशि-

कन्या राशि के जातको के लिए कल मंगलवार का दिन अच्छा है। आप कल और संगीत में रुचि लेंगे। आपको कुछ रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका संतुलित रहेगा। कारोबार के मामले में दिन व्यस्तता भरा लेकिन लाभदायक रहेगा। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा। आपको कोई गिफ्ट भी प्राप्त हो सकता है। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

​तुला राशि-

तुला राशि के जातको के लिए कल 9 जून का दिन करियर में सफलतादायक रहेगा। नौकरी में आपको कुछ नया और रोमांचक करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष आपका संतुलित रहेगा। आपको बिजनेस में कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको पुराना फंसा हुआ धन मिल सकता है। दिन का दूसरा भाग आपका रोमांटिक बीतेगा, जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। घर के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

​वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के जातको के लिए कल यानी 9 जून का दिन सुखद और रोमांटिक रहेगा। आपका काम और कारोबार सुचारू रूप से चलेगा। आपको कुछ नया करने और सीखने का भी मौका मिलेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट और योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते है। आपकी राशि से पंचम में चंद्रमा और नवम में गुरु का गोचर हो रहा है जो आपको लाभ के साथ आर्थिक संतुलन बनाए रखने की भी क्षमता दे रहा है। पारिवारिक जीवन मे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा।

​धनु राशि-

धनु राशि के जातको के लिए कल का दिन धर्म कर्म में रुचि पैदा करने वाला रहेगा। आप धैर्य और संयम से स्थिति को संभालने में सफल रहेगे। आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सहयोग से आप कुछ घरेलू मुद्दों को सुलझा पाएंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आपको मदद भी करनी पड़ सकती है। पिता और पैतृक पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है।

​मकर राशि-

मकर राशि के लिए कल 9 जून का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। आप जहां कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान पाएंगे वहीं आपको आर्थिक लाभ का भी मौका मिलेगा। राशि से सप्तम भाव में बना शुभ योग आपको पारिवारिक जीवन में भी सुख प्रदान करेगा। शिक्षा और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढेगी। प्रेमी के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी दूरस्थ संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी।

​कुंभ राशि-

कुंभ राशि के लोगों के लिए कल मंगलवार का दिन मानसिक उलझन को बढाने वाला रहेगा। आपका कोई काम अटक सकता है। आर्थिक मामलों में भी आपको संभलकर चलना होगा। दिन खर्चाला रह सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र से आपको लाभ मिल सकता है।

​मीन राशि-

मीन राशि के जातको के लिए कल यानी 9 जून का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आप पारिवारिक जीवन मे सुख और आनंद पाएंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारीगण आपके काम से प्रभावित होंगे आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। प्रेम संबंध के मामले में दिन नरम-गरम रह सकता है। खान-पान में संयम रखें, स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}