मंदसौरमंदसौर जिला
जिला जेल में आयोजित हुआ तम्बाकू मुक्त अभियान

निरूद्ध बंदियों को तम्बाकू के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी

मन्दसौर। तंबाकू मुक्त अभियान को लेकर जिला जेल मंदसौर में निरूद्ध बंदियों को भविष्य में तंबाकू का सेवन न करने हेतु आग्रह किया एवं तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब संरक्षक ब्रजेश जोशी, जिला जेल अधीक्षक पीके सिंह, जेलर श्री राजेश कुमार, जिला तम्बाकू नियंत्रण समिति सदस्य व मजदूर कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष श्री करण सिंह परिहार ने जेल में निरूद्ध बंदियों को संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने कहा कि तम्बाकू, चाहे सिगरेट हो, बीड़ी हो, तंबाकू पान या अन्य रूप में हो वह केवल उस व्यक्ति को ही नहीं प्रभावित करता, जिसने इसे अपनाया है, बल्कि उससे उसके परिवार, उसके आसपास के लोग भी प्रभावित होते है। तम्बाकू व्यसन एक ऐसी दलदल है, जो धीरे-धीरे हमारी सेहत, हमारी मानसिक शक्ति, और हमारी उम्मीदों को खोखला कर देता है। इसलिये अपने व अपने परिवार के लिये ‘तम्बाकू-मुक्त’ होने की प्रतिज्ञा ले।
इस अवसर पर मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोवर्धनलाल हाडा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जोशी, जिला अध्यक्ष श्री कमलनयन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री बापू लाल गुर्जर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक भारतीय, जिला उपाध्यक्ष श्री दशरथ यादव, रीना कहार, सहित जेल कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


