इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 29 नवंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 29 नवंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

526 – आधुनिक सीरिया के एंटीयोक में भूकंप से करीब 2,50,000 लोग मरे।

1516 – फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1759 – दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।

1775 – सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।

1830 – पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।

1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ। 

1889 – बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।

1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।

1944 – अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।

1947 – भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।

1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।

1961 – दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।

1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।

1987 – कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।

1989 – तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।

1998 – कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।

1999 – महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।

2001 – अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।

2004 – आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।

2005 – बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पश्चात् शिवराज सिंह चौहान – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।

2007 – जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली।

2007 – परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।

2008 – 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडोज ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।

2008 – भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।

2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

2019 – अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता फिर शुरू करने की घोषणा की।

2020 – अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में कार बम विस्फोट में 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए और बल के 24 सदस्य घायल हुए ।

2020 – ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए ” स्ट्रेटेजिक मिज़र फॉर दा रिमूवल ऑफ़ सैंक्शंस ” नामक बिल पारित किया।

2021 – नई दिल्ली- कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा के बाद राज्‍यसभा से भी पास हुआ।

2021 – भारतीय जैव-जेट ईंधन प्रौद्योगिकी को औपचारिक सैन्य प्रमाणन प्राप्त हुआ।

2021 – भारत के सीमा सुरक्षा बल और बांग्‍लादेश के सीमा गार्ड की द्विवार्षिक बैठक सम्‍पन्‍न हुई।

2022 – अमेरिका ने दक्षिणी चीन सागर मिशन पर चीन की आपत्तियों को खारिज किया।

2022 – दिल्ली में रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया।

2022 – फिरोजाबाद में भयंकर आग से 4 बच्‍चों समेत परिवार के 6 लोग ज़िंदा जलाए।

2023 – भारत की राष्ट्रपति ने कैवल्यधाम के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया।

2023 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोलहवें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को मंजूरी दीl

2024 – महाराष्ट्र के गोदिंया में बस हादसे में 15 यात्रियों की मौत व 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए।

2024 – भारतीय तटरक्षक बल ने कोच्चि तट पर 11वां राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव अभ्यास आयोजित किया।

29 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1427 – झेंगटोंग, चीन के सम्राट।

1802 – विल्हेम हॉफ – एक वुर्टेमबर्गियन (जर्मन) कवि और उपन्यासकार थे।

1803 – क्रिश्चियन एंड्रियास डॉपलर एक ऑस्ट्रियाई गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे।

1849 – प्रोफेसर सर जॉन एम्ब्रोस फ्लेमिंग ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक।

1856 – थोबाल्ड वॉन बेथमैन हॉलवेग, जर्मनी के 5वें चांसलर।

1869 – ठक्कर बाप्पा – अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।

1898 – क्लाइव स्टेपल्स लुईस एक ब्रिटिश लेखक और एंग्लिकन धर्मशास्त्री थे।

1908 – नागरकोइल सुदलाईमुथु कृष्णन – भारतीय तमिल अभिनेता-हास्य अभिनेता, थिएटर कलाकार, पार्श्व गायक और लेखक थे।

1913 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।

1932 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक शिराक।

1935 – कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया लब्ध परमवीर चक्र , एक भारतीय सैन्य अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के सदस्य थे।

1961 – टॉम सिज़ेमोर, अमेरिकी अभिनेता।

1977 – यूनिस खान, पाकिस्तान क्रिकेटर।

29 नवंबर को हुए निधन👉

1643 – इटली के विख्यात संगीतकार क्लॉडियो मोंट वोर्डी का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1759 – आलमगीर द्वितीय – 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।

1909 – प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त।

1993 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।

2002 – ओंकारनाथ श्रीवास्तव – कवि एवं समाचार प्रसारक।

2011 – इंदिरा रायसम गोस्वामी असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थी ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित , 2010 का भी वर्णन)।

2015 – ओटो न्यूमैन – अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद।

2020 – सेनेगल के पूर्व मिडफील्डर पापा बोउबा डायोप का 42 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।

2022 – भारत के ऑटोमोटिव उद्योग के दिग्गज व टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम एस. किर्लोस्कर (64) का निधन हुआ।

2023 -भाजपा एवं गुजरात के पूर्व विधायक सुनील ओझा का निधन हुआ।

2023 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर (100) का निधन हुआ।

2023 – जर्मन पेशेवर फुटबॉलर रॉल्फ गीगर (89) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकन अकादमी पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक व नाटककार मार्शल ब्रिकमैन (85) का निधन हुआ।

29 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सलारिया जन्म दिवस (सम्मानित परमवीर चक्र)।

🔅 हरियाणा ग्रामीण शतप्रतिशत विद्युतीकरण दिवस (1970)।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस।

🔅 फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस / अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International human solidarity day)।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}