समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 27 नवंबर 2025 गुरुवार

कलेक्टर कार्यालय में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया
रतलाम : बुधवार, नवम्बर 26, 2025,
संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, एसडीएम शहर आर्ची हरित, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महन्त सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संविधान में निहित मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के पालन का संकल्प लिया। संविधान दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश देता है।
==========
रतलाम जिले के भावांतर योजना के 5782 पात्र कृषकों के खाते में 75247589 राशि अंतरित मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि की अंतरित
रतलाम : बुधवार, नवम्बर 26, 2025,

सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 7 नवंबर से 17 नवंबर के बीच प्रदेश की समस्त मंडी/उपमंडी प्रांगण में सोयाबीन विक्रय करने वाले पात्र कृषकों के खाते में आज सिंगल क्लिक के माध्यम से सोयाबीन फसल के भावान्तर की राशि गौतमपुरा जिला इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में अंतरित की । रतलाम जिले के 5782 पात्र किसानों के खाते में 75247589 रुपये अंतरित किये गये। इंदौर जिले में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कृषि उपज मंडी समिति रतलाम एवं जिले की सभी मंडियों में किसानों द्वारा देखा गया।
सचिव कृषि उपज मंडी समिति रतलाम ने बताया कि जिले में भावांतर योजना अंतर्गत रतलाम मंडी के 1301 पात्र कृषकों को राशि 18700669 रूपए, जावरा मंडी के 1640 पात्र कृषकों को राशि 18157354 रूपए, सैलाना मंडी के 217 पात्र कृषकों को राशि 2097067 रूपए, ताल मंडी के 1124 पात्र कृषकों को राशि 15732849 रूपए, आलोट मंडी के 1500 पात्र कृषकों को राशि 20559650 रूपए, जिले में कुल 5782 पात्र कृषकों को राशि 75247589 रूपए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए गये।
==========
जिला न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया
रतलाम : बुधवार, नवम्बर 26, 2025

म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कार्यक्रम जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री नीरज पवैया एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी एवं अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रतलाम श्री राकेश शर्मा तथा जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण आदि की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
साथ ही संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शा. बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्रं. 01 माणकचौक रतलाम में भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित की गई। इस अवसर जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित
समस्त योजनाओं के बारे में संक्षिप्त में बताया। उक्त कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर्स एवं विद्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहा।
===========
संविधान दिवस का आयोजन एवं वाचन समारोह संपन्न
रतलाम : बुधवार, नवम्बर 26, 2025,

जिला चिकित्सालय रतलाम में आज 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का वाचन सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने गंभीरता पूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की गरिमा, एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा यह संकल्प लिया गया कि वे संविधान में निहित आदर्शों का पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे एवं अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जनहित में करेंगे।
डॉ. एम. एस. सागर द्वारा संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है, जो हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है।
================
जिले के विकासखंडो में संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
संविधान दिवस की थीम हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान जिले के सभी शासकीय स्थानों पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन
रतलाम : बुधवार, नवम्बर 26, 2025,

संविधान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आलोट, बाजना, जावरा, पिपलोदा, रतलाम तथा सैलाना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर आज भारतीय संविधान की उद्देशिका (Preamble) का सामूहिक वाचन किया गया।
कार्यक्रमों में नवांकुर संस्थाएँ, मेंटर्स, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियाँ तथा CMCLDP के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सामूहिक वाचन के दौरान अधिकारियों, मेंटर्स तथा प्रतिभागियों ने संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के पालन का संकल्प लिया।
संविधान दिवस पर आयोजित यह गतिविधियां राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक उत्तरदायित्व के प्रति समाज को प्रेरित करने का संदेश देती हैं। इस वर्ष संविधान दिवस की थीम हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान रखा गया। सभी विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों की वीडियो को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया तथा संबंधित गतिविधियों के ऑनलाइन प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए गए।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला रतलाम द्वारा यह आयोजन नागरिक जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रचार -प्रसार के लिए किया गया।
================
खुशियों की दास्तां भावांतर योजना अंतर्गत अपनी कृषि उपज का लाभ प्राप्त करने पर रंजीत ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रतलाम : बुधवार, नवम्बर 26, 2025,

सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश की समस्त मंडी/उप मंडी में सोयाबीन विक्रय करने वाले पात्र कृषकों के खाते में आज सोयाबीन फसल भावांतर की राशि अंतरित की। इस योजना का लाभ पाने वाले रंजीत पिता मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने भावांतर योजना अंतर्गत 35 क्विंटल सोयाबीन रतलाम जिले की जावरा मण्डी में बेची। सरकार द्वारा उनको 38000 भावांतर राशि उनके खाते में अंतरित की गई । भावांतर राशि खाते में प्राप्त होने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मध्य प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को योजना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
==============
भावांतर राशि प्राप्त करने पर तेजालाल ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रतलाम : बुधवार, नवम्बर 26, 2025

सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश की समस्त मंडी/उप मंडी में सोयाबीन विक्रय करने वाले पात्र कृषकों के खाते में आज सोयाबीन फसल भावांतर की राशि अंतरित की गई। इस योजना का लाभ ग्राम सकरावदा तहसील सैलाना जिला रतलाम के रहने वाले तेजालाल को भी मिला। तेजालाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी कृषि उपज सैलाना मंडी में 11नवंबर को 34 क्विंटल सोयाबीन बेची थी जिसका भावांतर भुगतान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी सोयाबीन की फसल 4460 रुपए क्विंटल बिकी। जिसका भावांतर भुगतान भी दिया गया।भावांतर भुगतान योजना के लिए मैं मध्य प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बहुत बहुत धन्यवाद देता हु।
==================



