ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा संस्था श्रीनगर द्वारा बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई

ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा संस्था श्रीनगर द्वारा बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई
भानपुरा ।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद कि नवांकुर संस्था, ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा संस्था श्रीनगर द्वारा बिरसा मुंडा जयंती का आयोजन सक्रिय ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति श्रीनगर के सहभागिता में कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पूजन किया गया। और सभी उपस्थित लोगों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर तिलक लगाकर व पुष्प अर्पित कर जयंती को मनाया गया।
कार्यक्रम में हमारे बीच में उपस्थित जगदीश मिश्रा C.M.C.L.D.P. के परामर्शदाता एवं सेक्टर क्रमांक एक नावली के सहप्रभारी। कार्यक्रम का संचालन राम प्रसाद मीणा संस्था अध्यक्ष एवं सेक्टर के प्रभारी द्वारा किया गया। और भगवान बिरसा मुंडा के विषय में लोगों को अवगत कराया और बताया है कि जातिवाद से दूर होकर हम सब एक है, और आपस में प्रेम करें और देश को मजबूत करें।
श्री जगदीश मिश्रा द्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा पर विस्तार से प्रकाश डाला है। अंत में सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।और इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी को हार्दिक हार्दिक बधाई दी गई। अंत में प्रसाद वितरण की गई है।



