सुवासरामध्यप्रदेशमांग

मनीष व्यास ने अमजद से रुपए नहीं मिलने पर कि आत्महत्या, आरोपी पर कार्यवाही को लेकर नागरिकों ने किया धरना प्रदर्शन 

 नपं ने आरोपी अमजद के अवैध कब्जो पर बुल्डोजर चलाया वहीं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों को कार्यवाही को लेकर दिया आश्वासन 

जुगल वेद

सुवासरा। नगर में शुक्रवार को सुवासरा गांव निवासी किसान मनीष पिता बंशीलाल व्यास (40 वर्ष) ने शाम 5 बजे के लगभग ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।सोशल मीडिया पर वायरल हुए सुसाइड नोट में भूमाफिया अमजद पठान का नाम सुसाइड नोट में अमजद से लाखों रुपए लेनदेन का हवाला दिया गया फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आरोपी अमजद पठान

जानकारी के अनुसार घटना के बाद घटनास्थल से मनीष की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमे उसने आत्महत्या का कारण भाजपा नेता अमजद पठान को बताया। अमजद पठान ने जमीन क्रय विक्रय के दौरान मनीष से जो रुपये लिये थे वो वापस नही लौटाए। मनीष ने बाजार से कर्ज लेकर रुपये अमजद पठान को दिए थे। जिसके बाद बाजार के रुपए वापस लौटाने के लिए कई बार अमजद पठान और उसके परिवार से संपर्क किया। लेकिन बात नही बनी। जिसके बाद निराश होकर मनीष व्यास ने शुक्रवार को यह कदम उठाया। अमजद से लेनदेन का विवरण उसने सुसाइड नोट में लिखा।

घटना के बाद परिवारजन, सर्वसमाज, और हिन्दू संगठनों ने थाने में अमजद पठान और उसके भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की कार्यवाही की मांग की। देर रात पुलिस ने अमजद सहित उसके दो भाईयो पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा पर प्रकरण दर्ज किया। जानकारी अनुसार सुवासरा पुलिस ने अमजद, आजाद और शेर जमाल खान के पर BNS की धाराओं 108 और 3(5) की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

शनिवार को परिवारजन और हिन्दू संगठनों ने मनीष व्यास के शव को लेकर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चक्का जाम किया। इस दौरान यात्री बसों का नगर से संपर्क टूट गया। मंदसौर की ओर से आने वाली सभी बसों को कांटिया चौराहे पर ही पुलिस ने रोक दिया। वहीं शामगढ जाने वाली बसों को बसई और अजयपुर के रास्ते शामगढ भेजा गया। चक्का जाम की वजह से निजी वाहनों को नगर में आने के लिए परेशानी हुई। धरना और चक्का जाम की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन मुस्तेदी से पेट्रोल पंप चौराहे पर लगा हुआ था। सीतामऊ एस डी ओ पी दिनेश प्रजापति, गरोठ एस डी ओ पी विजय यादव,सुवासरा थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी, सीतामऊ कमलेश प्रजापति ने धरना शुरू होते ही परिवारजन और हिन्दू संगठनों को कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही का आश्वसन दिया। लेकिन सभी अमजद पठान के अवैध मकानों पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग कर रहे थे। धरना और चक्का जाम प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राजनीति भी खूब की। सबसे पहले पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार के पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय पाटीदार पहुंचे। और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर प्रशासन से कार्यवाही की मांग को लेकर मांग पत्र बनाने लगे। बाद में वे भी प्रदर्शनकारियों के साथ सड़क पर बैठ गए। कुछ देर बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई पहुंचे। और सभी के साथ धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने कई बार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सभी की एक ही मांग थी की अमजद की अवैध संपत्तियों को जमींदोज किया जाए। ढाई घंटे बाद विधायक हरदीपसिंह डंग धरना स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही मौजूद लोगों ने विधायक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। बाद में विधायक ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। लेकीन प्रदर्शनकारी फिर भी नही माने। जिसके बाद विधायक भी पीड़ित परिवार के साथ शव के पास बैठ गए। इस दौरान विधायक हरदीपसिंह डंग ने प्रशासन के आला अधिकारियों से भी चर्चा की।

 

आखिर में विधायक ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ बालाराम परिहार को कार्यवाही के लिए कहा। लेकिन राजस्व विभाग की नियमानुसार कार्यवाही की बात ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि को बेबस कर दिया। विधायक ने अध्यक्ष प्रतिनिधि को फटकार लगाई जिसके बाद सी एम ओ जीवनराय माथुर परिषद के अमले के साथ चोमैला मार्ग स्थित अमजद पठान के घर पहुंचे। और अमजद के 550 वर्ग फ़ीट के अवैध अतिक्रमण को दो जेसीबी मशीन की सहायता से जमीदोज किया गया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्यवाही की । लेकिन इसके बाद भी सभी प्रदर्शकारी अपनी मांगों को लेकर शाम चार बजे तक शव के साथ डटे रहे।

आखिर में गरोठ एडिशनल एस पी हेमलता कुरील और मंदसौर एडिशनल एस पी टी एस बघेल की समझाइश पर प्रदर्शकारियों ने एक एस डी एम शिवानी गर्ग को ज्ञापन दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। ज्ञापन में प्रदर्शकारियों ने अमजद पठान और रिश्तेदारों की अवैध संपत्ति पर कार्यवाही कर कब्जा हटाया जाए। इनकी संपत्ति को बेचकर इस राशि को मृतक मनीष व्यास के परिवारजनों को दी जाए। अमजद के खिलाफ रासुका लगाकर इसके सभी बैंक खातों को सीज किया जाए। अमजद पठान से पीड़ित अन्य लोगो को भी न्याय दिलाया जाए। आज हुए चक्का जाम में मौजूद किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नही किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान मंदसौर वाय डी थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय, पिपल्या मंडी थाना प्रभारी संदीप सिंह मंगोलिया, दलौदा शुभम व्यास, बूढ़ा चौकी प्रभारी विकास गेहलोत, तहसीलदार रामलाल मुनिया, सी एमओ जीवनराय माथुर सहित नगर परिषद कर्मचारी मौजूद थे।

भाजपा ने आरोपी अमजद को किया निष्कासित 

भाजपा नेता अमजद पठान कई वर्षों से अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है। लेकिन उसके बाद भी भाजपा संगठन ने कोई कार्यवाही इसके खिलाफ नही की। शनिवार को दिनभर सोशल मीडिया में मामला आने पर कई लोगो की टिप्पणियां आने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित ने शाम को अमजद पठान को सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया।

।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।

प्रदर्शकारियों की मांगों का ज्ञापन मिला है। संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए ।

            -शिवानी गर्ग अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}