सी.एम.सी.एल. डी.पी.कक्षाओं के छात्रों द्वारा 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम का गायन किया

सी.एम.सी.एल. डी.पी.कक्षाओं के छात्रों द्वारा 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम का गायन किया
भानपुरा-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक भानपुरा द्वारा आयोजित बी. एस.डब्लू. व एम.एस.डब्लू. कक्षाओं के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन सामूहिक रूप से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी भानपुरा के मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया थे। अपने उद्बोधन ने अपने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम गीत देश की आजादी में मूल मंत्र साबित हुआ साथ ही ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी ने बताया कि वंदे मातरम गीत देश प्रदेश विद्यालयों का अमृत राष्ट्रीय गीत हे । कार्यक्रम में परामर्शदाता अनिल कुमार बागड़ी, लोकेश कुमार जांगड़े, जगदीश मिश्रा, ललित प्रजापति उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता शिवाजी बंबोरिया ने किया, आभार एम. एस.डब्लू.छात्र देवकीनंदन शर्मा द्वारा किया गया।



