मंदसौरमंदसौर जिला

गिरते पानी मे भी स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन 

शताब्दी संचलन से पहले हुआ अभ्यास संचलन
घर-घर संपर्क कर समाज को संचलन में आने का दे रहे न्यौता, गणवेश वितरण भी जारी
मंदसौर। दलौदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर दलौदा द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष निमित्त निकाले जाने वाले संचलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके अंतर्गत रविवार को अभ्यास संचलन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेशधारी होकर शामिल हुए। संचलन में अनुशासन और पंक्तिबद्धता का विशेष ध्यान रखा गया। अभ्यास संचालन के दौरान बारिश होने पर भी स्वयंसेवकों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने गिरते पानी में भी अनुशासन बनाए रखा।
संघ कार्यकर्ताओं ने बताया कि शताब्दी वर्ष संचलन ऐतिहासिक रहेगा। इसे लेकर पिछले एक माह से स्वयंसेवक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और समाज के हर वर्ग से इसमें शामिल होने की अपील कर रहे हैं। तैयारियों के तहत स्वयंसेवकों को गणवेश का वितरण भी किया जा रहा है। संचलन से पूर्व पथ पर चलने, ध्वज प्रणाम और घोष की ताल पर कदम मिलाने का अभ्यास भी लगातार कराया जा रहा है। दलौदा नगर का मुख्य संचलन 5 अक्टूबर को सुबह 9 बजे निकलेगा। यह संचलन नगर के मुख्य मार्गों—बस स्टैंड, मुख्य बाजार, प्रगति चौराहा सहित नगर के मुख्य मार्गो व कॉलोनियों से निकलेगा।
दलौदा खंड के 13 स्थानों पर संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दलौदा खंड में कुल 13 स्थानों पर संचलन निकाला जा रहा है। इनमें 12 मंडल और 1 नगर शामिल हैं। अब तक खंड के करजू मंडल, भावगढ़ मंडल और नगरी नगर में संचलन निकाला जा चुका है। वहीं आगामी संचलन 2 अक्टूबर को झावल मंडल, 5 अक्टूबर को दलौदा मंडल तथा 12 अक्टूबर को सूर्यनगर (अफजलपुर) मंडल, कुचड़ोद मंडल, धमनार मंडल और सेमलिया हीरा मंडल का संचलन निकाला जाएगा। इस दौरान सभी स्थानों पर मुख्य वक्ताओं द्वारा बौद्धिक भी दिया जाएगा।
दायित्ववान कार्यकर्ताओं का कहना है कि शताब्दी वर्ष के इन संचलनों का उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। संचलनों में नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भाग लेंगे।उक्त जानकारी प्रचार प्रमुख शिवाजी सेनी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}