मंदसौर जिलासीतामऊ

भारतीय उपमहाद्वीप का एक बड़ा पक्षी भारत का राष्ट्रीय पक्षी पावो क्रिस्टेटस कुएं में गिरा ग्रामीण ने निकाला जान बची

भारतीय उपमहाद्वीप का एक बड़ा पक्षी भारत का राष्ट्रीय पक्षी पावो क्रिस्टेटस कुएं में गिरा ग्रामीण ने निकाला जान बची

भारतीय उपमहाद्वीप का एक बड़ा पक्षी एवं भारत का राष्ट्रीय पक्षी पावो क्रिस्टेटस मोर किसान के कुएं में गिरा हुआ पाया गया भारत दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है, जिसकी विविधता और सांस्कृतिक विरासत अद्वितीय है। आज़ादी के बाद से भारत अपने सर्वांगीण सामाजिक-आर्थिक , राजनैतिक प्रगति की और अग्रसर है। दुनिया के सातवें सबसे बड़े देश के रूप में, भारत शेष एशिया से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से अलग विविधता से भरे जंगलों ,पहाड़ों और समुद्र से घिरा है, जो इसे एक विशिष्ट भौगोलिक पहचान प्रदान करता हैं। उत्तर में महान हिमालय से घिरा, यह दक्षिण की ओर कर्क रेखा तक फैला है, और पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर के बीच हिंद महासागर में समा जाता है

ऐसे महान देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस आज गांव रावटी के किसान भगत राम बैरागी के कुएं में गिरा पाया गिरने के कारणों का पता नहीं चला जैसे ही रामनिवास बैरागी को पता चला उसने गरोठ अनुविभागीय अधिकारी को सूचना दी थोड़ी देर में वन विभाग से फोन आया कि हमें देर लगेगी आप उसे कुएं से बाहर निकाल लो

फिर क्या था भारतीय किसान संघ जिला मंत्री रामनिवास बैरागी, बूथ अध्यक्ष बीजेपी कमलसिंह तवर, कन्हैयालाल बैरागी दुर्गेश बैरागी ने प्रयास कर रस्सी ओर कैरेट के माध्यम से कुएं से बाहर निकाल लिया जैसे ही वन विभाग की टीम पहुंची उन्हें सुपर्द कर दिया जो वन विभाग की गाड़ी में बैठाकर गरोठ ले गए

ग्रामीण अंतर सिंह तवर, नारायण सिंह तवर गोविंद बैरागी, देवेंद्र मेघवाल आदि भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय पक्षी की जान बचाने के लिए सभी ग्राम रावटी निवासियों एवं अनुविभागीय अधिकारी, वन विभाग का बहुत बहुत धन्यवाद।उक्त सूचना जिलामंत्री रामनिवास बैरागी द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}