श्रीमती सीमा धनोतिया ने आर्मी जवानों को रक्षा कवच (राखी) भेजी और शुभकामनाएं दी

श्रीमती सीमा धनोतिया ने आर्मी जवानों को रक्षा कवच (राखी) भेजी और शुभकामनाएं दी
पंकज़ बैरागी
सुवासरा -शहर में निवास करने वाली समाजसेवी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व सुवासरा नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया ने आर्मी जवानों के लिए रक्षाबंधन के पावन पर ऊपर शुभकामनाएं देते हुए उनके आने वाले उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। वही देश के जवानो को रक्षा कवच (राखी) भेजी। और देश के लिए समय-समय पर खड़े रहने वाले सैनिकों के परिवारों के लिए भी उन्होंने इस वर्ष से प्रार्थना करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर हमें गर्व होना चाहिए कि जो सैनिक अपने देश के खातिर हर समय खड़े रहते हैं व अपने परिवार को छोड़कर देश की सेवा करने में लगे रहते हैं ऐसे सैनिकों को हमें समय-समय पर याद करना चाहिए। वही सेनिको का हौसला बढ़ाने के लिए देश को एक साथ खड़े होना चाहिए। और उनके लिए मनोकामनाएं सबको करनी चाहिए। उक्त आशय की जानकारी समाजसेवी पंकज बैरागी ने यह जानकारी एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।