गौ शालाओं के उचित प्रबंधन एवं गौ तस्करी रोकने हेतु विहिप बजरंग दल का ज्ञापन

गौ शालाओं के उचित प्रबंधन एवं गौ तस्करी रोकने हेतु विहिप बजरंग दल का ज्ञापन
शामगढ़- विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल मंदसौर विभाग के प्रत्येक प्रखंड केन्द्र पर मुख्यमंत्री के नाम पर गरोठ जिले के तीनों प्रखंड केन्द्रों शामगढ़, सुवासरा ,गरोठ प्रखंड में स्थानीय तहसीलदार महोदय को गौ संरक्षण के संबंध में ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई कि गौ माताओं के लिए गौ शालाओं में उचित व्यवस्था की जाएं।
प्रशासन द्वारा समय समय पर गौ शालाओं का निरिक्षण किया जाएं। दिल्ली बम्बई मार्ग पर गौ तस्करी को रोका जाएं और गांधी सागर गौ अभ्यारण्य में विशेष सुरक्षा प्रबंध के उपरांत ही गौ माता को वहां छोड़ा जाएं।
ज्ञापन में शामगढ़, सुवासरा,गरोठ में बजरंग दल विभाग संयोजक खुमान सिंह,जिला मंत्री गोवर्धन सिंह,जिला सह मंत्री संजय मालवीय सहित जिले एवं प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहें। शामगढ़ प्रखंड में ज्ञापन का वाचन प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक जी बैरागी,गरोठ में राकेश जी आर्य ने किया। उक्त जानकारी विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख पीरु सिंह पड़िहार ने दी।



