संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शामगढ पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारीयों ने की कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शामगढ पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारीयों ने की कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा
शामगढ- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “संगठन सृजन” अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में बुधवार को शहर के जायसवाल कृषि फार्म पर मन्दसौर जिले सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहुँचे एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष हेतु विस्तृत चर्चा की जिसमे मुख्यत: केन्द्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव विधायक- शाहपुरा, राजस्थान, जयवर्धन सिंह (जिला प्रभारी, विधायक ), राजकुमार ‘केलू’ उपाध्याय (प्रवक्ता, म.प्र.कांग्रेस कमेटी), विपिन जैन (अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी विधायक, मंदसौर) ने शामगढ़ ब्लॉक के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं आमकार्यकर्ता से बात की
शामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश सोनू जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की मंदसौर जिले के जिलाध्यक्ष के चयन हेतु राजस्थान शाहपुरा के विधायक मनीष यादव द्वारा समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ से एक कक्ष में सिलसिले वार बुलाकर चर्चा की एवं उनका मत जाना
बैठक में शामगढ़ ब्लॉक के समस्त प्रकोष्ठ मुख्यतः महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अजा.अजजा. प्रकोष्ठ, पिछड़ा प्रकोष्ठ,किसान कांग्रेस, सेवादल प्रकोष्ठ, आईटी सेल ,NSUI,बाल कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी सहित शामगढ़ ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित शामगढ़, के समस्त मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष एवं गरोठ, सुवासरा , सीतामऊ व आसपास क्षेत्र से कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे , वही कांग्रेस के पर्यवेक्षक, प्रभारी काफी देर तक कार्यकर्ताओं से 1 टू 1 रूबरू होकर चर्चा करते हुए नजर आए
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश जायसवाल , कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद फरक्या , शहर अध्यक्ष पंकज मुजावदिया, जिला उपाध्यक्ष दूल्हे सिंह पंवार किलगारी,मनोज मुजावदिया , महेंद्र पोरवाल,पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी जायसवाल ,मोहनलाल मालवीय सहित अन्य नेता उपस्थित रहे