विकासगरोठमंदसौर जिला

क्षेत्र को मिली सौगात,3.45 करोड़ कि लागत से रेवा नदी पर बनेगी पुल

क्षेत्र को मिली सौगात,3.45 करोड़ कि लागत से रेवा नदी पर बनेगी पुल

भानपुरा। नगर को मिली सौगात। बड़े – छोटे महादेव मार्ग (रेवा नदी) पर 3 करोड़ 45 लाख की लागत से नवीन पुलिया निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और क्षेत्र के विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गरोठ – भानपुरा विधानसभा के विकास हेतु नित नवीन विकास कार्यों की स्वीकृत प्राप्त हो रही है।

इसी कड़ी में भानपुरा नगर की समस्या के समाधान हेतु बड़े – छोटे महादेव पहुंच मार्ग (रेवा नदी) पर 3 करोड़ 45 लाख की लागत से नवीन पुलिया निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। भानपुरा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अपना विशिष्ट स्थान रखता है। आसपास के क्षेत्र की आस्था के बड़े केंद्र व पर्यटन स्थल बड़े व छोटे महादेव मार्ग, रेवा नदी पर छोटी पुलिया होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। वर्षा काल (श्रावण माह) में दर्शन व पर्यटन हेतु आए श्रद्धालुओं को जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इसी समस्या के समाधान हेतु लोकप्रिय विधायक श्री चंदरसिंह जी सिसौदिया के प्रयासों से आज रेवा नदी पर नवीन पुलिया का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। नवीन पुलिया निर्माण से वाहनों का आवागमन सुचारू हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}