मंदसौरमंदसौर जिला

अ.भा. पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक सम्पन्न, कार्यकारणी का हुआ विस्तार

अ.भा. पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक सम्पन्न, कार्यकारणी का हुआ विस्तार

मन्दसौर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद जिला मंदसौर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन शहीद भगतसिंह डिफेंस अकादमी दलौदा में किया गया।
सर्वप्रथम मार्गदर्शक एस.के. त्रिपाठी  द्वारा भारत माता व शहीद भगत सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात सर्वसहमति से जिला एवं इकाई  कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र खटवड़, संगठन मंत्री प्रहलाद राठौड़, सहसचिव जितेंद्र माली, उप मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह शक्तावत, धुंधडका इकाई प्रभारी कमल सिंह चंद्रावत, कयामपुर इकाई प्रभारी राम प्रसाद गहलोत को नियुक्त किया गया। संगठन द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाएं दी।
संगठन द्वारा अभी तक हुए आय व्यय के बारे में कोषाध्यक्ष द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही संगठन में कुछ कड़े फैसले भी लिए गए जिसमें संगठन हित में  सुचारू रूप से अनुशासित होकर चले।
संचालन धर्मेद्र सोनी ने किया व आभार रूपचंद महावर ने माना। इस अवसर पर पूर्व सैनिक एस.के. त्रिपाठी, एस.आर. जांगिड़, शंभू गिरी गोस्वामी, एल.एस. चंद्रावत, जिला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, जिला सचिव भगवत सिंह सिसोदिया, दशरथसिंह चौहान, ईश्वरलाल पाटीदार, प्रहलाद राठौर, दिनेश पाटीदार, रूपचंद महावर, नरेंद्र पाटीदार, सज्जनसिंह सिसोदिया, नरेंद्र खटवड़, ऋषि राज गुर्जर, संजय शर्मा, दिलीप सिंह सिसोदिया, जितेंद्र माली, रघुनाथ सिंह, दशरथ सिंह राठौड़, कमल सिंह चंद्रावत, मदन धनगर, महावीर प्रसाद, महेश राठौर, जुगल किशोर विश्वकर्मा, मुकेश सोलंकी, बादर सिंह, राजेंद्र सिंह शक्तावत, राकेद्रा सिंह सिसोदिया, दीपक सोनी, लाल चंद्र, कोमल प्रसाद माली, मंगल सिंह सिसोदिया, मनोज कुमार, रणजीत सिंह, प्रेम सोलंकी, महेंद्र जोशी, रामनारायण मालवीय, धर्मेंद्र सोनी, संतोष राव,महेश व्यास, बंशीलाल पाटीदार, राजेश नागद,ा विनोद मालवीय सहित ,करीब 55 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}