मंदसौरमध्यप्रदेश
मंदसौर में मजदूर कल्याण समिति ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर मनाया उत्सव

तिरंगा लहराकर भारत की माता के जयकारे लगाये

मंदसौर, मध्य प्रदेश कृ भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धि पर मंदसौर की मजदूर कल्याण समिति ने गांधी चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर वीर जवानों के पराक्रम का उत्सव मनाया।
समिति के सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ सेना के साहस और समर्पण को सलाम किया। उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध जारी संघर्ष में भारत की विजय की कामना करते हुए देशवासियों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन लाल हाडा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका रामावत, संभाग अध्यक्ष रामकन्या मालवीय, प्रदेश मंत्री लक्ष्मीनारायण खींची, प्रदेश उपाध्यक्ष सागर परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश अहिरवार, प्रदेश प्रभारी अजय जटिया, उपाध्यक्ष हंस बोराणा, मीडिया प्रभारी रोहित जटिया, प्रदेश महामंत्री बापू लाल गुर्जर, जिला मंत्री अविनाश सरसिया व समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।