रतलामतालधर्म संस्कृति

25 को सर्व ब्राह्मण सामाजिक उत्थान समिति आलोट के तत्वावधान में बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम 

25 को सर्व ब्राह्मण सामाजिक उत्थान समिति आलोट के तत्वावधान में बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम 

ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा

सर्व ब्राह्मण समाज आलोट द्वारा संचालित सर्व ब्राह्मण सामाजिक उत्थान समिति जो मध्य प्रदेश शासन से फर्म एवं सोसायटी एक्ट के अंतर्गत एक रजिस्टर्ड संस्था है। संस्था का उद्देश्य विभिन्न वर्ग उपवर्ग में विभाजित ब्राह्मण समाज को संगठित कर समाज उत्थान के कार्य करना है। इसी क्रम में आगामी 25 मई रविवार को एक भव्य ब्राह्मण समागम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें ब्राह्मण बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा।

आयोजन कर्ता विप्र बंधुओं ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में आलोट – ताल क्षेत्र के ब्राह्मण बंधु सादर आमंत्रित हैं। अपने वर्ग उपवर्ग से ऊपर उठकर सर्व ब्राह्मण समाज की एकता के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग कर धर्म लाभ ले। एवं बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}