मंदसौर जिलासीतामऊ

गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन

गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन

कयामपुर। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील शाखा सीतामऊ द्वारा गंगा जल संवर्धन अभियान की प्रतियोगिता एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी ग्राम पंचायत कयामपुर के सरपंच जगदीश माली के अध्यक्षता में एवं मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा और मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष पंकज मंडलोई तथा शा. उ. मा. वि. कयामपुर के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रकाश डाला तथा तहसील उपाध्यक्ष पंकज मण्डलोई और दयारामपुरी गोस्वामी ने भी विचार व्यक्त किए। गंगा जल संवर्धन अभियान की प्रतियोगिता एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम संदीप चावलिया, द्वितीय विशाल माली, तृतीय कविता मंडलोई रहे। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}