नीमचमध्यप्रदेश

लॉयंस क्लब नीमच को 2724 वां नेत्रदान सदर बाजार, भाटखेड़ी निवासी बिड़ला परिवार से प्राप्त

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
नीमच

पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित लॉयंस क्लब्स इंटरनेशनल की ईकाई लॉयंस क्लब नीमच द्वारा अन्धत्व निवारण के लिए जारी नेत्रदान अभियान के तहत दिनांक 12/01/2026, सोमवार को सदर बाजार भटखेड़ी, मनासा निवासी श्री दामोदरजी बिड़ला पिता स्व. श्री रूपचंदजी बिड़ला के देहावसान पश्चात् पुत्रि अर्चनाजी(पूजा) मंडोवरा, पुत्री गुंजन, व पुत्र दीपक कि प्रेरणा सै परिजन श्री गोविन्दजी बिड़ला, श्रवणजी, रामेश्वरजी, बलरामजी, मधुसूदनजी, चंद्रप्रकाशजी बिड़ला ने लायंस क्लब नीमच को नेत्रदान सम्पन्न कराए। यह नेत्रदान अब तक का 2724 वाँ एवं इस सत्र का 25 वाँ नेत्रदान है। नेत्र गोमाबाई नेत्रालय के ऑप्थोमेट्रिस्ट श्री कमलाशंकर जी नागदा एवं उनके सहयोगी द्वारा उत्सारित कर जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रत्यारोपण हेतु गोमाबाई नेत्रालय भेजे गए।
नेत्रदान सम्पन्न करवाने में लॉयन शैलेन्द्रजी पोरवाल “शैलू”, लायन अमनदीप साहनी, पत्रकार डॉ. बबलूजी चौधरी का सराहनीय सहयोग रहा। नेत्रदान के समय परिवारजन एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
लॉयंस क्लब नीमच के नेत्रदान महाभियान में नेत्रदान रूपी आहुति देने एवं दो नेत्रहीनों को नवीन दृष्टि प्रदान करने के पवित्र उद्देश्य से इस दु:खद घड़ी में भी अपने प्रिय परिजन के नेत्रदान करने पर नेत्रदान दाता समस्त बिड़ला परिवार का क्लब अध्यक्ष लॉयन सुनील शर्मा, सचिव लायन गुरमुखसिंह छाबड़ा, नेत्रदान संयोजक लायन रिखब गोपावत, नेत्रदान आभार समिति संयोजक लायन बाबूलाल गौड़ ने हार्दिक आभार प्रकट किया एवं दिवंगत आत्मा को क्लब परिवार की ओर से हार्दिक श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}