पर्यावरणमंदसौरमध्यप्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर हर्बल गार्डन में औषधीय पौधों का रोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर हर्बल गार्डन में औषधीय पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मंदसौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री खाटूश्यामजी मंदिर के संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर अर्जुन सिंह राठौर की पुण्य स्मृति में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सानिध्य में हर्बल गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।।कार्यक्रम में मंदसौर विधानसभा के विधायक विपिन जैन ने आयुर्वेदिक औषधियों में उपयोगी विभिन्न पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रमेशचंद्र चंद्रे, जितेंद्र सिंह प्रज्ञये, सत्येंद्र सिंह सोम, श्रीमती उर्मिला तोमर, रविंद्र पाण्डेय, हरिशंकर, राजाराम तंवर, अजीजुल्लाह, गायत्री परिवार के परशुराम शर्मा, वरिष्ठ सदस्य पन्नालाल मालवीय, श्रीमती चंद्रकांता पोरस, गायत्री परिवार मंदसौर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला द्विवेदी, रेखा सिंह, राज एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ शैलेन्द्र सिंह राठौर, कमलेश सोनी, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, धर्मेंद्र पाठक, योगेश वोरा, दिनेश बैरागी, मनोहर सिसोदिया, युवराज सिंह चौहान सहित गायत्री परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}