मंदसौरमंदसौर जिला

हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई


वाहन रैली निकली, कार्यक्रम आयोजित हुआ

मन्दसौर। शिवसेना महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, शिवसेना मध्य प्रदेश थानेश्वर महावर, मध्य प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर, मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख राजीव चतुर्वेदी, उपराज्य प्रमुख डॉ महेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव जितेंद्र चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव दिनेश प्रजापत, उज्जैन संभाग प्रमुख शांतिलाल पाटीदार, संभाग संगठन प्रमुख अशोक शर्मा, शिव सेना वरिष्ठ नेता शिवम गुर्जर के आदेश अनुसार मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील में मंदसौर जिले तहसील के पदाधिकारियों ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की जन्म जयंती मनाई।
इस दौरान सुवासरा पेट्रोल पंप चौराहा पर शिवसेना बोर्ड उद्घाटन किया। वाहन रैली सुवासरा तहसील प्रमुख श्याम सिंह पवार, तहसील संगठन प्रमुख उज्जवल जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जितेंद्र चतुर्वेदी, उज्जैन संभाग प्रमुख शांतिलाल पाटीदार, संभाग संगठन शर्मा, वरिष्ठ नेता शिवम गुर्जर, जिला प्रमुख कमलेश राजगुरु, जिला उप प्रमुख नर्सिंग बैरागी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंदसौर महिला जिला प्रमुख विद्युत गुप्ता, जिला प्रभारी राजेश गोस्वामी, जिला कमांडो प्रभारी राकेश प्रधान, महेंद्र सिंह रोजनी, सुवासरा तहसील प्रमुख श्याम सिंह, गरोठ तहसील प्रमुख देवीलाल योगी, भानपुरा तहसील प्रमुख राकेश योगी, सुवासरा नगर प्रमुख हैदर बोरा, रमेश चंद, सोनू राजगुरु, योगेश राजगुरु, महेश राजगुरु, ईश्वर सोलंकी, इंद्र सिंह मोबाइल, मल्हारगढ़ तहसील प्रमुख उत्तम सूर्यवंशी, महिला मंडल ममता गोस्वामी, मनोरमा, कलाबाई, सीताबाई, प्रियंका, जया किशोरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}