मंदसौर जिलासीतामऊ
महाकाल मुक्ति धाम पर काल भैरव जी की महा आरती कर भक्तों ने सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना की

{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{}}}}}}}}}}}}}}}}}}
काल भैरव जी ऐसे देवता हैं जो काल यानी समय से परे हैं- डॉ जैन
काल भैरव की पूजा करने से शरीर में नकारात्मक समाप्त होकर सकारात्मकता का संचार होता – श्री जैन


इस अवसर पर समाजसेवी डॉ अरविंद जैन ने कहा कि काल भैरव जी भारत, श्रीलंका और नेपाल के साथ-साथ तिब्बती बौद्ध धर्म में भी पूजे जाते हैं।हिन्दू सनातन और जैन दोनों में पूज्यनीय आराध्य देवता हैं। काल भैरव ऐसे देवता हैं जो काल यानी समय से परे हैं। जो इनकी पुजा करता उनकी महाकाल स्वयं रक्षा करते हैं।
श्री अशोक जैन (विवेकानंद) ने कहा कि प्रकृति के संरक्षक देवों के देव भगवान महादेव शिव शंकर है काल भैरव जी उनके अंश है।धर्मग्रंथों के अनुसार शिव के रक्त से भैरव की उत्पत्ति हुई थी।भैरव दो प्रकार के होते हैं- काल भैरव और बटुक भैरव, देश में काल भैरव के सबसे जागृत मंदिर उज्जैन और काशी में हैं। जबकि बटुक भैरव का मंदिर लखनऊ में है। काल भैरव जी के स्मरण और दर्शन मात्र से ही प्राणी निर्मल हो जाता है। काल भैरव की पूजा करने से शरीर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया ने कहा कि जो भी काल भैरव भगवान को पूजते हैं उनकी कभी अकाल मृत्यु नहीं होती साथ ही, रोग, दोष और भय से परेशान नहीं रहते। शास्त्रों की मानें तो काल भैरव को रूद्र अवतार माना गया है, ये भगवान शिव के ही स्वरूप हैं। काल भैरव को भगवान शिव का पांचवां अवतार कहा जाता है काल भैरव जी अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार हेमंत जैन ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि भैरव जी के पुजा अर्चना करने से पितरों के कष्टों से मुक्ति मिलती और सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।