महिदपुरमध्यप्रदेशसमस्या

देरी से बिल मिलने से विद्युत कटौती का सामना करते उपभोक्ता, वही दिन भी चालू रहती स्ट्रीट लाइट 

=====================

विद्युत का निरर्थक व्यय

झारड़ा (महिदपुर)।जहां एक तरफ किसानों को कटौती करके विद्युत प्रदाय की जाती है। वही घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर बिजली मिल नहीं पाते है इस कारण नगर वासियों को भी बहुत बार विद्युत कटौती का सामना करना पड़ता है । वही झारड़ा नगर की स्ट्रीट लाइटें विगत 1 सप्ताह से दिन में भी चालू है। ऐसे में जिम्मेदारों की अनदेखी से इस तरह से विद्युत का अपव्यय हो रहा है ।

सरपंच प्रतिनिधि नागुलाल मालवीय ने संस्कार दर्शन को बताया की हमने विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया । लेकिन अभी तक भी इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया जिससे पंचायत को आर्थिक रूप से भी नुकसान हो रहा है एवं हमारे एलईडी बल्ब भी खराब हो रहे।

———-

 इनका कहना –

” जहाँ ज्यादा समस्या थी वहां सुधार कर दिया बाकी जगह के लिए विद्युत केबल लाने का काम पंचायत का है पंचायत केबल उपलब्ध करा देगी तो हम तुरंत सुधार करवा देंगे।

वीरेंद्र योगी सहायक अभियंता विद्युत वितरण विभाग झारड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}