सुवासरामंदसौर जिला

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का ब्लॉक स्तरीय कार्ड वितरण एवं मिलन समारोह सम्पन्न

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का ब्लॉक स्तरीय कार्ड वितरण एवं मिलन समारोह सम्पन्न

सुवासरा- म. प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्त्वाधान में रविवार को घसोई स्थित गुफा माता परिसर में ब्लॉक स्तरीय कार्ड वितरण एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विधायक हरदीपसिंह डंग, श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष डॉ प्रीतिपाल सिंह राणा, जिला अध्यक्ष हेमंत जैन के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर पूजा अर्चना के साथ हुआ।स्वागत भाषण मनीष जैन ने दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने कहा घसोई एक पवित्र नगरी है। पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से इस क्षेत्र में जैन तीर्थ आनंद धाम, हरणेश्वर महादेव, दुधाखेड़ी माता, चमत्कारी जगत भेरू, घसोई गुफा माता एक अति प्राचीन चमत्कारी स्थल है।

पत्रकार समाज का आईना है। और पत्रकार के द्वारा ही जनसमस्याओं का पता लगता है। पत्रकार समाज के हित में कार्य कर रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्षा दुर्गा विजय पाटीदार ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ समाज में हित मे कार्य कर रहा है। लोकतंत्र के चार आधार स्तंभों में एक स्तंभ पत्रकारिता का है । पत्रकारों को समाज में राष्ट्र का दर्पण कहा गया है ।

श्रमजीवी पत्रकार संघ मिलन समारोह एवं कार्यशाला पर विचार व्यक्त करते हुए संभागीय अध्यक्ष डॉ प्रीति पाल सिंह राणा ने कहा शासन से मिलने वाली सुविधा में अधिमान्य पत्रकारों को 60 वर्ष बाद श्रद्धा निधि दी जाती है जो पत्रकारों के हित में नहीं है। उसे घटाकर 55 वर्ष शासन को करना चाहिए ।

तहसील स्तर के पत्रकारों की सुविधा की मांग करते हुए सुवासरा में विधायक हरदीप सिंह डंग से सुवासरा के पत्रकारों के लिए बैठक व्यवस्था पर एक भवन की मांग भी की गई। इससे पहले पत्रकार संघ के द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्प माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित जिला महासचिव संजय भाटी, जिला अध्यक्ष हेमंत जैन, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम धनोतिया, अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय डपकरा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ बालाराम परिहार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जैन,सभापति नगर परिषद निशा महेश धनोतिया, घसोई सरपंच श्री मती सुषमा कुंवर देवड़ा, रुनिजा सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी, सीमा धनोतिया, सुनील मांदलिया,रामगोपाल काला, रामगोपाल मुजावदिया, पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष जुगल वेद ,राजेश गुप्ता,मनीष जैन , राजेंद्र धनोतिया, अनिल धनोतिया, अभिषेक जैन,सावन काला, विनोद गुप्ता, अनिल जैन, संजय फरक्या सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन नयन जैन ने किया और आभार प्रदर्शन सावन काला के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}