भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलाशामगढ़

माकड़ी माता से आशीर्वाद लेने पोरवाल महिला मंडल शामगढ की महिलाएं पैदल पहुंची माता के दरबार में

===========

शामगढ़।पोरवाल महिला मंडल की टीम आज महामाया चामुंडा माता माकड़ी माताजी के दरबार में पैदल पहुंची शामगढ़ से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित माकड़ी माता जी के दर्शन करने हेतु महिला मंडल की करीब 100 महिलाएं आज सुबह 5:30 बजे पैदल रवाना हुई महिलाओ द्वारा पूरे रास्ते में माताजी के जयकारे एवं सुमधुर माता की भक्ति के गीत गाते हुए सफर तय किया और वहां जाकर माताजी के दर्शन पूजा अर्चना करने के पश्चात सभी के लिए सुख समृद्धि शांति वैभव और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की उसके पश्चात सभी महिलाएं बस द्वारा वापस शामगढ़ रवाना हुई।साथ ही जगत जननी मां महिषासुर मर्दिनी देवी की चुनरी यात्रा का स्वागत भी पोरवाल महिला मंडल द्वारा किया गया। उक्त जानकारी पोरवाल महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौधरी ने प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}