

नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीताखेड़ा में एक बैंक में डकैती की घटना हुई है। बदमाशों ने गोलियां चलाकर बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की भनक लगते ही समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चीताखेड़ा के मप्र ग्रामीण बैंक में आज बुधवार सुबह दो बदमाशों ने गोलियां चलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुंह पर कपड़ा बांधे दो बदमाश मोटरसाइकिल से बैंक तक पहुंचे थे। बदमाशों ने गोलियां चलाकर बैंक से कैश लूटा है। बताया जा रहा है कि लुटेरे 71,000 ले जाने में कामयाब रहे हैं फिलहाल पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाका बंदी कर रही है। इस घटना में दो महिलाओं सहित एक चपरासी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिन्हें एंबुलेंस से नीमच रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते भी मौके पर पहुंची पुलिस बताया जा रहा है। बंदूक से निकलने वाले कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
नीमच SP अंकित जायसवाल ने बताया बदमाश राजस्थान की और भागे है उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।