शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ नप का बड़ा फैसला: त्योहारों पर छोटे फुटकर व्यापारियों से नहीं लिया जाएगा बाजार बैठक शुल्क

शामगढ़ नप का बड़ा फैसला: त्योहारों पर छोटे फुटकर व्यापारियों से नहीं लिया जाएगा बाजार बैठक शुल्क

26,27, 28 को नहीं लेगे शुल्क

शामगढ़। आगामी त्योहार (रक्षाबंधन) के मद्देनजर शामगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने स्थानीय और गरीब दुकानदारों के हित में एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है। अध्यक्ष के नए आदेश के अनुसार, त्योहारों के सीजन में जमीन पर बैठकर राखी, नारियल और अन्य पूजन सामग्री बेचने वाले छोटे फुटकर व्यापारियों और ठेले वालों से किसी भी प्रकार का बाजार बैठक शुल्क (मंडी बैठक टैक्स) नहीं वसूला जाएगा।श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने इस निर्णय को ‘बहन का भाइयों को तोहफा’ बताते हुए कहा कि त्योहारों के समय कई छोटे और गरीब व्यापारी अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए शामगढ़ बाजार में आते हैं। जमीन पर छोटी-मोटी दुकान लगाकर वे सालभर के इस विशेष सीजन में अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। ऐसे गरीब दुकानदारों को आर्थिक राहत देने के लिए नगर परिषद इस बार उनसे कोई शुल्क नहीं लेगी।

मुख्य मार्ग के निवासियों और दुकानदारों से सहयोग की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने मेन रोड पर रहने वाले रहवासियों और वहां के स्थाई दुकानदारों से मानवीय आधार पर सहयोग करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपील की है कि त्योहार के समय बाहर से आने वाले इन छोटे व्यापारियों को बेवजह परेशान न किया जाए, बल्कि उन्हें व्यापार करने में सहयोग दिया जाए।

*यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश:* मुख्य मार्ग से हटेंगे चार पहिया वाहनबाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और छोटे दुकानदारों को जगह उपलब्ध कराने के लिए अध्यक्ष ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मुख्य मार्ग पर खड़े रहने वाले सभी चार पहिया वाहनों को तुरंत हटाने को कहा है। नगर परिषद की सीमा में आने वाले मेन रोड को पूरी तरह साफ रखा जाएगा ताकि त्योहार की खरीदारी करने वाले आम नागरिकों को परेशानी न हो और छोटे व्यापारी भी खुले माहौल में आराम से अपना व्यवसाय कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}