06 सितंबर को मल्हारगढ़ में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

आयोजन में डिप्टी सीएम देवड़ा ,सांसद गुप्ता राज्यसभा सांसद गुर्जर जिलाध्यक्ष अटोलिया होंगे अतिथि
मोहन सेन कछावा
मल्हारगढ़| बाबा रामदेव जी प्राचीन मेले के तहत आज 6 सितंबर 2024 को रात्रि 8:00 बजे अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है | कवि सम्मेलन क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य, क्षेत्र के लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं राज्यसभा सदस्य श्री बंशीलाल गुर्जर के विशेष आतिथ्य मे होगा |समारोह की विशेष अतिथि श्री मदनलाल राठौर प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ,श्री नानालाल अटोलिया जिला भाजपा अध्यक्ष, श्री राजेश दीक्षित जिला भाजपा महामंत्री श्री,जितेंद्र जाट मंडल अध्यक्ष ,श्री अशोक दक प्रेस क्लब अध्यक्ष ,श्री राम नारायण चौहान पूर्व उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक,श्री बगदी राम गुप्ता समाजसेवी रहेंगे |कवि सम्मेलन में शशिकांत यादव वीर रस देवास, अतुल ज्वाला हास्य मंच संचालन इंदौर, दिनेश दिग्गज हास्य रस उज्जैन, गौरव चौहान वीर रस इटावा, डॉक्टर प्रेरणा ठाकरे हास्य श्रृंगार सूत्रधार, राजकुमार बादल हास्य गीतकार शकरगढ़, अर्जुन अल्हड़ हास्य रस कोटा एवं मुकेश आनंद भावसार वीर रस मल्हारगढ़ काव्य पाठ की प्रस्तुति करेंगे| नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शर्मिलादेवी प्रकाश कछावा मेला जनसहयोग समिति अध्यक्ष श्री शांतिलाल गुप्ता उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, सभापति विजय लक्ष्मी हरिकृष्ण बटवाल खुमान सिह सोलंकी संगीता हरीश साहू अनीता दिनदयाल माली सोनम मनोज अटवाल पार्षद शाहीन बी एहसान मेंव रुखसाना बी जुबेर हयात मेंव यूसुफ भाई मेंव राधा दिनेश प्रजापति विजेश मालेचा निकहत मेंव अनीता विजय राठौर दिलीप नंदलाल तिवारी सांसद प्रतिनिधि अभिषेक मुजावदिया विधायक प्रतिनिधि रमेश चंद्र विजयवर्गीय मल्हारगढ नगर एवं आस पास के ग्रामिण क्षेत्र के नागरिको से अपिल की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कविसम्मेलन को सफल बनावे।