पर्यावरण मित्रों ने संजीवनी संकल्प पर्यावरण वाटिका में किया पौधरोपण

तन मन से हमने ठाना है, प्रथ्वी पर हरियाली लाना है
नीमच- धरती हमारी माता है मां ने इस धरा पर हमें जीवन जीने के लिए जल जंगल और जमीन ही नहीं बल्कि फल फुल ओषधि के साथ वातावरण को शुद्ध बनाने वाले हरे भरे लहलहाते वृक्ष भी दिए हैं जो हमें शुद्ध वायु आक्सीजन प्रदान करते हैं, यह संदेश देते हुए संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन मित्र हैं ,इनके बिना हम एक सांस भी नहीं ले सकते हैं,हम सभी का भी दायित्व बनता है कि इस धरा को संवारने के लिए, आओ चलो एक पोधा लगाएं धरती मां के नाम, इसी उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक चहुंओर पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने के कार्य में जुटी हुई है, अभियान के तहत संस्था सदस्यों द्वारा सोमवार दिनांक 27 अगस्त 2024 को कलेक्टर चोराहा स्थित संजीवनी संकल्प पर्यावरण वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के फलदार छायादार फुलदार ओषधि युक्त 21 पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया, संस्था संरक्षक इंजि. नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्षाकाल में अबतक 1500 से अधिक पोंधे विभिन्न क्षेत्रों में रोपित किए गए हैं, अभियान निरन्तर जारी है, संस्था का मुख्य उद्देश्य चहुंओर हरियाली के साथ आमजन एवं शहरवासियों को शुद्ध वातावरण शुद्ध वायु आक्सीजन प्राप्त हो, वर्तमान में कई प्रजातियों के पेड़ पौधे विलुप्तप्राय है ऐसे पेड़ पौधों को अधिक से अधिक रोपित कर प्रकृति को संवारना है, वर्तमान वर्षाकाल पेड़ पौधे रोपित करने का एक अवसर हरियाली महोत्सव के रूप में चल रहा है हम सभी को एक पोधा मां के नाम रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए, संस्था सचिव डॉ राकेश वर्मा ने बताया कि अभियान में संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा आदि ने संजीवनी वाटिका में प्रातः 7 से 9 बजे तक 2 घंटे श्रमदान कर अशोक,खिरनी, (टिमरू) तेंदु,महुआ आदि विभिन्न प्रजातियों के 21 पोंधे रोपित कर सहभागिता निभाई है, उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा द्वारा दी गई है,