मंदिरों की नगरी मनासा में 160 नगर गांव से आई प्रभात फेरिया का हुआ धर्म सम्मेलन

मंदिरों की नगरी मनासा में 160 नगर गांव से आई प्रभात फेरिया का हुआ धर्म सम्मेलन


कैलाशपुर 4 जनवरी 2026 / मनासा नगर की श्री राम प्रभात फेरी मंडल के बैनर तले पहली बार मालवा मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न नगरों एवं गांवो से आई हुई प्रभात फेरिया का विशाल धर्मसम्मेलन हुआ जिसमें कैलाशपुर कयामपुर की प्रभात फेरी भक्त मंडल ने भी सहभागिता की।कैलाशपुर चौपाटी पर श्री जगदीश कैलाश चंद्र सेठिया ने प्रभात फेरी सदस्यों का मंगल तिलक किया तथा सुवासरा विधानसभा के विधायक श्री हरदीप सिंह डंग एवं भाजपा मंडल कैलाशपुर के पदाधिकारी गणों ने प्रभात फेरी मंडल के सभी सदस्यों का पुष्पमाला से स्वागत सम्मान कर विदा किया। मनासा नगर की द्वारकापुरी धर्मशाला में 160 नगरों और गांव से आने वाली प्रभात फेरी मंडलों के भक्त जन ढोलक और वाद्य यंत्रों के साथ भजन कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण पर निकली जो नगर के विभिन्न मार्गो, बाजार गलियों से होते हुए दोपहर 2:00 बजे कार्यक्रम स्थल द्वारका पुरी धर्मशाला पहुंची।जहां स्वागत द्वार पर सभी प्रभात फेरियों का गुलाल से मंगल तिलक कर पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया गया। नगर में सैकड़ो की संख्या में ध्वज पताकाएं फहरा रही थी, पूरे नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार, तोरण द्वार और सजावट की गई थी मनासा नगर परिषद, नगर की विभिन्न संस्थाओं और नगर के सामाजिक संगठनों ने नगर में कई जगहों पर मंच बनाकर मंच से शोभायात्रा में सम्मिलित हुए सभी प्रभात फेरी भक्तजनों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया तो नगर जनों ने भी अपने-अपने घरों एवं दुकानों से पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान कियाl मनासा निवासी और मनासा विधानसभा विधायक श्री माधव मारू ने भी अपने निवास स्थान के वहां पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया तथा विधानसभा में गांव कयामपुर का नाम कैलाशपुर करने बाबत प्रस्ताव रखा था जो मंजूर हुआ तथा प्रभात फेरी के बैनर प्रभात फेरी भक्त मंडल कैलाशपुर नाम देखकर प्रसन्नता जाहिर की।
इस अवसर पर महाशोभायात्रा में मुख्य अतिथि संत अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के वरिष्ठ महंत श्री नरपतराम जी महाराज एवं उनके शिष्य संतराम जी महाराज भी मोटर गाड़ी रथ पर विराजमान होकर इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुएl इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए मंच पर भगवान श्री राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कंकू गुलाल एवं पुष्पमाला से पूजन कर मंचासीन होकर अपने प्रवचनों से आशीर्वचन दिया l मनासा नगर में 101 मंदिर है जिसमें से प्राचीन व प्रमुख मंदिर श्री बद्री विशाल, श्री द्वारकाधीश , श्री चारभुजा आदि प्रमुख मंदिर है।प्रभात फेरी मंडलों की शोभायात्रा में आगंतुक प्रभात फेरी सदस्यों और नगर जनों में भजन कीर्तन भक्ति भाव का ऐसा अलौकिक दृश्य और अद्भुत आनंद सदैव अविस्मरणीय रहेगा।महासम्मेलन में 160 नगर गांव से आई हुई प्रभात फेरिया में 3600 श्रद्धालुओं ने सहभागिता किl कार्यक्रम के पश्चात सभी आगंतुक श्रद्धालुओं का सह भोज का आयोजन हुआ।शोभायात्रा में प्रवचन, भजन से लेकर भोजन तक सारी व्यवस्थाएं सुनियोजित और सुव्यवस्थित रही जिसमें किसी भी तरह की कोई कमी ना रही इसके लिए मनासा नगर प्रभात फेरी मंडल समिति एवं नगर जनों सेवा और भक्ति भावना की खूब-खूब अनुमोदना।ऐसा ही प्रभात फेरी मंडलों का महासम्मेलन गत वर्ष 22 दिसंबर 2024 को कुचड़ोद नगर में हुआ था जिसमें 51 नगरों और गांवो से आई हुई प्रभात फेरिया सम्मिलित हुई थी और वहां की प्रभात फेरी समिति और नगर जनों ने भी ऐसी ही सुनियोजित व्यवस्था रखी थी l उक्त जानकारी प्रभात फेरी मंडल कैलाशपुर के नियमित सदस्य और वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप जैन ने दीl



