आजादी के पावन पर्व पर शहीद पार्क सीतामऊ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पाटीदार ने किया झंडा वंदन

सीतामऊ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ के तत्वाधान में शहीद पार्क सीतामऊ में आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पाटीदार रावटी ने झंडा वंदन कर राष्ट्रगान गाया गया। उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया व शहीदों को याद कर उन्हें पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सिंह भाटी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामेश्वर जामलिया, जिला महामंत्री भुवनेश्वर सिंह चौहान,जिला सचिव इंदर सिंह मोरखेड़ा, जिला सचिन मोहम्मद हुसैन बबलू, कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण सूर्यवंशी, पिछड़ा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल जाट, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भागीरथ भंभोरिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश पटवारी, रघुवीर सिंह धाराखेड़ी, रमेश मालवीया, पवन शर्मा,आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष दीपक सोलंकी, मंडलम अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंडलम अध्यक्ष प्रकाश मोरखेड़ा, सेक्टर अध्यक्ष राजेश चावड़ा, जाम भाई, युवा नगर अध्यक्ष राहुल भंभोरिया, हेमंत जैन, सत्तू चौहान दीपाखेड़ा, रमेश चंद्र राठौर सेदरामाता, रामचंद्र सिहलोद प्रतीक गिरोटिया, मनोज भार्गव, संजय शर्मा, दशरथ सोलंकी ढ़ण्डेड़ा, कमल सिंह लदुना, पूरा लाल लदुना,साहिर मंगू शेख, मोसिन भाई, रमेश चंद्र गिरोठिया आदि कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश सेठिया ने किया व अंत में आभार नगर अध्यक्ष संग्राम सिंह राठौड़ सीतामऊ ने माना।