पर्यावरणमंदसौर जिलासुवासरा
पोरवाल महिला मंडल द्वारा सुवासरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण

सुवासरा। पर्यावरण कि सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। जल जंगल और जीव बचाएं जीवन बचाएं के लक्ष्य के साथ पोरवाल महिला मंडल सुवासरा द्वारा हरियाली महोत्सव के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुवासरा में वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर के आर पाटीदार डॉक्टर स्नेहिल जैन मेडिकल ऑफिसर एवं उनके स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ।
पोरवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती किरण मंडवारिया द्वारा पेड़ पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ प्रकृति के प्रति सकारात्मक संदेश देते हुए एवं पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए वृक्षारोपण करके उन पौधों को वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी पोरवाल महिला मंडल के सभी सदस्यों ने ली।