नीमचनीमच

गोपाल गौशाला में होगा वृहद स्तर पर पोधा रोपण

,

परिसर की साफ-सफाई हेतु पर्यावरण मित्र नियमित 2 से 4 घंटे कर रहे हैं श्रमदान,

नीमच- प्राणी जगत के लिए वृक्ष जीवनदाता है, वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है, वृक्ष इस धरा का गहना है, प्रकृति ने जीवन जीने के लिए इस धरा पर हमें सब कुछ दिया है किंतु स्वार्थ एवं विकास की अंधाधुंध में चहुं ओर पर्यावरण को नष्ट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी, प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा बढ़ता तापमान जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग जैसी घटनाएं मानव जीवन के लिए ख़तरनाक साबित हो रही है, आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त, प्रदुषण मुक्त वातावरण बनाना हम सभी का दायित्व है इसी उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक चहुंओर पोधा रोपण कर पेड़ बनाने के कार्य में जुटी हुई संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 1 हजार से अधिक पोंधे रोपित कर उन्हें संरक्षित किया जाता है, पोधो की बच्चे की तरह देखभाल की जाती है, तभी हम इस अभियान में सफल हो पाते हैं, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देखा गया है कि लोग नाम एवं फोटो के लिए पोंधे रोपित कर उन्हें भुल जाते हैं, वर्तमान वर्तमान वर्षाकाल में जो भी संस्था व्यक्ति पोधा रोपण करें तो पोंधे को पेड़ बनाने का संकल्प लें एवं समय समय पर पोंधे की देखभाल जरूर करें अन्यथा एक छोटे-से पोंधे को नाम एवं फोटो के लिए रोपित कर नष्ट न करें, संस्था द्वारा इस वर्षाकाल में हवाई अड्डा मार्ग स्थित गोपाल गौशाला परिसर में वृहद स्तर पर 1201 से अधिक पोंधे रोपित किए जाएंगे इस हेतु संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के सदस्यों द्वारा नियमित 2 से 4 घंटे श्रमदान कर परिसर से कंटीली झाड़ियों को हटा कर पोधा रोपण हेतु साफ-सफाई कर पोंधे हेतु जगह बनाई जा रही है, पोंधे रोपित हेतु 1 हजार से अधिक गड्डे कर दिए गए हैं, अभियान में निर्मल देव नरेला की टीम नियमित सहयोग कर रही है, संस्था सदस्यों द्वारा रविवार को प्रातः 7 से 11 बजे तक 4 घंटे श्रमदान कर गंदा कचरा, कांच की बाटले आदि एकत्रित करने के साथ ही कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई की गई अभियान में संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, विश्व हिन्दू परिषद के निर्मल देव नरेला , विनोद जैसवार, राजकुमार नरेला, संजय चौरसिया,विरू पोरवाल,पवन जैसवार, राहुल आदि ने सहभागिता निभाई, उक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के निर्मल देव नरेला ने दी है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}