मंदसौरमंदसौर जिला
बिलात्री में केरियर मेले में श्री पांडेय ने छात्रों को कृषि एवं पर्यावरण क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं बताई

बिलात्री में केरियर मेले में श्री पांडेय ने छात्रों को कृषि एवं पर्यावरण क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं बताई

मंदसौर। शासकीय हाई स्कूल बिलांत्री में केरियर मेंले का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सेवा निवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी श्री दशरथ नन्दन पाण्डेय सुवासरा द्वारा विद्यार्थियों को रोचक जानकारी के साथ हर क्षैत्र में केरियर के बारे में जानकारी दी गई ।
विशेष तौर पर कृषि एवं पर्यावरण क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं बताई गई। आपने कृषि में शिक्षा उच्च शिक्षा, के साथ कृषि, उद्यानिकी, पर्यावरण, कृषि इंजिनियरिंग, वन सेवा, पशु चिकित्सा सेवा, बैंक , सिविल सेवा, मिडिया,व्यवसाय में बेहतरीन रोजगार के बारे में बताया कृषि में कोई बेरोजगार नहीं होता स्वयं की अच्छी खेती तो कर ही लेता है । पर्यावरण संरक्षण में विस्तृत जानकारी के साथ प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने व वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजन में श्रीमती कुसुम पाण्डेय संस्था प्रधान ,तृप्ति तोमर, अंजना मंडोवरा, कमलेश चरेड ,गोपाल जाटव,अनिल पाटीदार, गोपाल मालवीय, अलका नागर ,भारत लाल गौर एवं स्टाफ उपस्थित रहा ।आभार प्रदर्शन श्री कमलेश चरेड द्वारा किया गया ।



