योगमंदसौरमध्यप्रदेश
सांसद गुर्जर, कलेक्टर यादव पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने किया योगा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, कलेक्टर श्री दिलीप यादव एवम पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के पुलिस एवम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों एवम विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संजय गांधी उद्यान में किया गया योगाभ्यास, जिले के अन्य अनुभागों के थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारी कर्मचारियो द्वारा किया गया योगाभ्यास।

