चित्तौड़गढ़राजस्थान
विधायक ने सांवलिया जी मंदिर में भेंट किया चांदी का फ्रेशर कुकर

विधायक ने सांवलिया जी मंदिर में भेंट किया चांदी का फ्रेशर कुकर
चित्तौड़गढ़। मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में सोमवार को एक और अनूठी भेंट ने सभी का ध्यान खींच लिया. जहां अब तक भक्तों की ओर से चांदी का ट्रैक्टर, जेसीबी, चांदी की पिस्टल, डंपर और यहां तक कि चांदी का पेट्रोल पंप चढ़ाने की मिसालें सामने आ चुकी हैं, वहीं इस बार सेठ के भक्त के रूप में एक विधायक सुर्खियों में रहे. चित्तौड़गढ़ से निर्दलीय विधायक बने चन्द्रभान सिंह आक्या ने दो साल पुराना संकल्प निभाते हुए मंदिर में चांदी का प्रेशर कुकर अर्पित किया. यह वही चुनाव चिन्ह है, जिस पर उन्होंने भाजपा का टिकट कटने के बाद स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और भारी समर्थन के साथ विधानसभा पहुंचे थे।



