रठाना चिरमोलिया सड़क पर भटाना चौराहे पर ऊंचे स्पीड ब्रेकर से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा,बाइक सवार दंपति गिरे,महिला हुई घायल

स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी भी नहीं यहां आए दिन हो रहे हादसे
कुचड़ौद। अफजलपुर थाना क्षेत्र के रठाना चिरमोलिया सड़क पर भटाना चौराहे पर बड़ा एवं ऊंचा स्पीड ब्रेकर होने से सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दंपति नीचे गिर गए। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को मुंह पर ज्यादा चोट आई। जिन्हें मंदसौर निजी अस्पताल ले गए। हालात सीरियस होने पर अहमदाबाद रेफर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार यहां पर कई बार दुर्घटना घट चुकी। ठेकेदार को भी अवगत कराया। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की। अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे मोरवन निवासी विकास जैन अपनी पत्नी पूजा जैन के साथ रठाना में अपने रिश्तेदार अनिल जैन के यहां आ रहे थे। तभी 1 किलोमीटर दूर भटाना चौराहे पर सड़क पर बड़ा एवं ऊंचा स्पीड ब्रेकर होने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। दोनों पति-पत्नी नीचे गिर गए। बाइक सवार विकास जैन की पत्नी पूजा जैन बुरी तरह घायल हो गई। जिसे तुरंत मंदसौर निजी अस्पताल ले गए। जहां से हालात सीरियस होने पर अहमदाबाद रेफर किया गया। महिला के मुंह पर ज्यादा चोंटे आई।
ग्रामीण अनिल जैन ने बताया यहां पर ऊंचा स्पीड ब्रेकर होने से कई बार बाइक सवार गिर गए। आज भी बड़ा हादसा हो गया। हादसे में महिला को मुंह पर ज्यादा चोटें आई। यहां अब तक 15 से 20 छोटे-बड़े हादसे हो चुके। यहां ठेकेदार ने लापरवाही पूर्वक करीब 50 फीट की दूरी पर ही दो स्पीड ब्रेकर बना रखें जो काफी ऊंचे रखे गए। नियमानुसार ब्रेकर के ऊपर सफेद कलर भी नहीं किया गया। ठेकेदार को भी अवगत कराया। पर आज तक नहीं सुना। इस बारे में मैंने 2 से 3 बार सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत की। फिर भी स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई कम नहीं की गई । दो-तीन इंच जरूर निचा किया। स्पीड ब्रेकर पर सफेद कलर की पट्टी भी नहीं पोती गई। आज मेरे रिश्तेदार आ रहे थे। जो स्पीड ब्रेकर की वजह से दुर्घटना का शिकार हो गए। ज्यादा चोट लगने के कारण मंदसौर से अहमदाबाद ले जाना पड़ा।
मामले में ठेकेदार मोमिन खान से फोन कर पक्ष जानना चाहा। पर फोन रिसीव नहीं किया।