मंदसौरमंदसौर जिला
हनुमन्त अवतरण दिवस पर धर्मधाम गीता भवन में हुआ ‘‘हनुमन्त सहस्त्रनाम यज्ञ, जन्म आरती एवं सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ

मन्दसौर। धर्मधाम गीता भवन में श्री हनुमन्त अवतरण दिवस पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। गीता भवन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी श्री रामनिवासजी महा. के सानिध्य में श्री गीतेश्वर बालाजी मंदिर पर प्रातः 6 बजे जन्म आरती गीता भवन के पुजारी पं. अभिषेक भट्ट द्वारा करवाई गई। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
दिन में 10 बजे श्री गीतेश्वर बालाजी के समक्ष गीता भवन सत्संग हाल में हनुमन्त सहस्त्रनाम यज्ञ हुआ। जिसमें मुख्य रूप से नगर के प्रमुख समाजसेवी श्री प्रहलाद काबरा- आशा काबरा, राजकुमार पाटीदार-अन्नु पाटीदार, विनोद चौबे-नीता चौबे तथा शुभम बैरागी-पूजा बैरागी बैठे। नीलकंठ महादेव के युवा पुजारी पं. हेमन्त भट्ट ने करवाया। हवन एवं पूर्णाहूति के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा एवं आरती हुई। हवन पूर्णाहूति में सर्व श्री चन्द्रनारायण काले, भूपेन्द्र सांखला, रानू, दिनेश सोनी, राजेश रामावत, पुरूषोत्तम गोयल, रजनीश पुरोहित, बालू रावल आदि।
गीता भवन महिला सत्संग मण्डल की संरक्षिका ज्योतिषज्ञ दीदी लाड़कुंवर, विद्या उपाध्याय, अंजू तिवारी, अयोध्या बैरागी, उमा करांजिया, शांताबाई देवड़ा, हेमा गेहलोद, शांतिबाई चंदेल, रेखा देवड़ा, गंगादेवी, सोनू माली, पुष्पा गौड़, कमलबाई, संध्या पोरवाल, रूकमणी काबरा आदि ने लाभ लिया।
दीदी लाड़कुंवरजी ने बापू स्वामी श्री रामनिवासजी महाराज की ओर से सभी के प्रति मंगल कामना व्यक्त की। आयोजन का संचालन गीता भवन ट्रस्ट के सचिव पं. अशोक त्रिपाठी ने किया तथा सभी का आभार माना। दोपहर में माता बहनों ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। रात्रि को आरती के पश्चात् सुन्दरकाण्ड का सामूहिक पाठ हुआ।