मंदसौरमध्यप्रदेश

राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रत्याशी श्री वर्मा का जनसंपर्क हेतु मंदसौर हुआ आगमन


परिषद में पहली बार 30 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगा आरक्षण – श्री वर्मा

मंदसौर । मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव के सदस्य पद के प्रत्याशी श्री सुरेंद्र  कुमार वर्मा का जनसंपर्क अभियान के तहत मंदसौर नगर आगमन हुआ जहां आपने प्रातःकाल भगवान श्री पशुपतिनाथ एवं श्री नालछा माता के दरबार में पूजन अर्चन कर जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रघुवीरसिंह पंवार सहित अन्य अभिभाषकों से सम्पर्क कर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्रत्याशी श्री सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि अधिवक्ता परिषद के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो चुकी है और प्रारंभिक मतदाता सूची भी जारी की जा चुकी है। नामांकन फार्म का शुल्क 5 हजार रू. एवं नामांकन शुल्क 1 लाख 25 हजार रू. निर्धारित किया गया है जिसमें दिव्यांग प्रत्याशियों को छूट दी गई है । यह राशि गैर वापसी योग्य रहेगी । इसमें केवल वही प्रत्याशी अधिवक्ता मतदान कर सकता है जिन्होंने अपनी सनद का सत्यापन करा लिया है।
आपने बताया कि इस बार इस चुनाव में 30 प्रतिशत सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है इस बार कुल 25 सीटों में से 7 सीटों पर महिला उम्मीदवारों का चयन होगा। यह चुनाव हाई पावर इलेक्शन कमेटी की निगरानी में संपन्न होंगे ।
इस अवसर पर आपके साथ पधारे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अभिभाषक श्री प्रवीण रावल ने बताया कि श्री सुरेंद्रकुमार वर्मा 13 बार इंदौर अभिभाषक संघ के अजेय अध्यक्ष रहे हैं आपने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट एवं अभिभाषकों के लिये पेंशन योजना के लिए भी कई आंदोलन किए हैं आप निडरता के साथ काम करते हैं।
जनसंपर्क अभियान के आरंभ में मंदसौर पहुंचने पर श्री वर्मा एवं श्री रावल का स्वागत मध्यप्रदेश माली समाज ट्रस्ट के  संरक्षक फकीरचंद सैनी एफ दयाराम, प्रदीप भाटी, शिवमंगलसिंह  राणा, किशोर गहलोत, आदि द्वारा दुपट्टा पहनाकर तिलक लगाकर किया गया। इस अवसर पर न्यूयॉर्क अमेरिका निवासी श्री हनुमान प्रसाद भाटी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}