मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति

भाजपा प्रत्याशी गुप्ता ने कहा हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया मोदी सरकार ने, श्री गुप्ता ने दलौदा मंडल के ग्रामों में किया जनसंपर्क 

 

 दलौदा :- मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया। चाहे महिलाओं का विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों को आर्थिक संबल या फिर गरीबों के विकास की बात हो। मोदी सरकार हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने दलौदा मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही।

शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने दलौदा मंडल के बानीखेडी, एलची, सेमलिया हीरा, करजू, कटलार, बनी, भावगढ,, नांदवेल, बेहपुर, खजुरीया सांरग, निंबोद, सरसोद, लसुडिया, कचनारा, आक्या उमाहेडा, दलौदा सगरा, रिछा लालमुहाँ, पटेला-लालाखेडा, ताजखेडी, देहरी, गरोडा, दलौदा रेल, फतेहगढ सहित अन्य ग्रमों में जनसंपर्क कर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को बड़ो का आशीर्वाद और स्नेह मिल रहा है। जगह-जगह यात्रा का स्वागत हो रहा है।

सांसद गुप्ता ने कहा कि देश में जिस प्रकार तेजी से विकास कार्य हुए है उससे जनता भी एक बार फिर से कमल खिलानें का मन बना चुकी है। उन्होने कहा कि उन्होने गरीबी हटाओं का नारा दिया लेकिन कभी भी गरीबों के लिए कोई योजना या कार्य नही किया। मोदी सरकार ने गरीबों को पक्की छत, मुफ्त बिजली, पानी आदि सुविधाएं मुहैया उपलब्ध कराई। जिसका परिणाम यह है है कि आज देश के करीब 25 करोड़ नागरिक गरीबी रेखा से बाहर आए है सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आज संसदीय क्षेत्र में रेलवे, सड़क सिंचाई योजना आ पर ऐतिहासिक कार्य हुए है। हर घरों में नल इसे जल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में सड़को का जाल बिछ चुका है। आने वाले समय में ओर भी कई विकास कार्य है जिन्हें पूरा करना है और यह सब आपके विश्वास और सहयोग से ही होगा। जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि एक बार फिर सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो को मजबूत करना है इसके लिए हमें भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को एक बार फिर से भाजपा को वोट करना है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है ओर केन्द्र में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है ऐसे में क्षेत्र का चौतरफा विकास होगा। बेहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की लगातार मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम बेहपूर मे कृष्णपाल सिंह, बापूसिंह और दिलीपसिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ सभी ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, देवलुत्य कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}