
ताल –शिवशक्ति शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यो हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिले के सभी मंडलों में जिला पदाधिकारियों की नये सिरे से भाजपा मंडल प्रभारी नियुक्त किए हैं।यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय की सहमति से की गई है। इसके अंतर्गत पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परमार को आलोट भाजपा मंडल प्रभारी,भाजपा जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया को भाजपा मंडल प्रभारी सुखेड़ा तथा पिंकेश मेहरा जावरा को भाजपा मंडल प्रभारी ताल नियुक्त किया गया है।