दिल्ली-
जैसा कि हमारे देश में होली को रंगो का त्यौहार कहा जाता है , चलो कुछ न्यारा करते है फाउंडेशन के कल्चरल विभाग ने मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।
एक बयान में चलो कुछ न्यारा करते है फाउंडेशन के संचालक मंडल के कोषाध्यक्ष प्रित्तेश तिवारी ने बताया की सामने आ रहे लोक सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए विभाग ने इस प्रतियोगिता का थीम वोटर अवेयरनेस रखा ताकि रंगो से भरे इस रंगोली के जरिए लोगो को जागरूक किया जा सके।
फाउंडेशन के संचालक मंडल के सचिव राजगुरु सिं ने बताया की प्रतियोगिता में देश के अलग अलग कोनो से प्रतियोगियों ने भाग लिया और अपना अपना रंगोली भेजा।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया अदिति जांगड़े ने, दूसरा स्थान प्राप्त किया, सुषमा बंजारे ने , तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया निशा मिश्रा ने।
फाउंडेशन के संचालक मंडल अध्यक्ष राघब चंद्र नाथ ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सुभकामनाए दिया तथा प्रतियोगिता का संचालन बेहतर तरीके से करने के लिए हरिओम कुमार का सराहना किया।