दलौदामंदसौर जिला

भोलेनाथ की बारात में झूमे शिव भक्त नगरी नगर में गूंजे हर हर महादेव के नारे

 

ऐतिहासिक झांकिया ने मोह लिया मन,

राजकुमार जैन

नगरी। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा और भव्य जुलूस नगर नगरी में निकाला गया। भोलेनाथ का भव्य शोभायात्रा नई आबादी से निकाली गई जो राम कुण्डी से बस स्टैंड नगर पंचायत रोड़ गांधी चौराहे होते हुए ब्राह्मणों की कुइया के पास स्थित शिव मंदिर पर जाकर समापन हुआ।

बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ बैंड बाजे ढ़ोलक ढोल नगाड़ा और आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के साथ यह आयोजीत किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी नागरिकों ने और माता बहने शोभायात्रा में साथ चल रही थी। शोभायात्रा का मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया , जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, दलोदा मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, भाजपा नेता रामप्रताप वाकतरिया व डां भानुप्रताप सिसोदिया डां अजित कुमार जैन,सांसद प्रतिनिधि धनश्याम बग्गड़, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र अटोलिया, कांग्रेस पिछड़ा मोर्चा दलोदा मंडल अध्यक्ष सुरेश टेलर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर अटोलिया, उपस्थित रहे।

जानकारी देते हुए बताया शिव परिवार अध्यक्ष पिंकेश जैन एवं समिति सदस्य महेंद्र कुमार, राजकुमार जैन,विजय सोलंकी, राजेश यति ,अंकित बैरागी, राहुल परमार, डॉक्टर यशवंत धाकड़ ,मुन्ना ट्रेलर, राहुल रागोटा समस्त शिवपरिवार सदस्य उपस्थित रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से दलोदा तहसीलदार निलेश पटेल दलोदा थाना प्रभारी बलदेव सिंह चौधरी द्वय पटवारी मांगुदास बैरागी और विकास राठौर दल बल के साथ मोजुद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}